फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Accident on derabassi flyover, three injured

ट्रक चालक ने अचानक लगाई ब्रेक, पीछे टकराई फार्च्यूनर, तीन घायल

Thu, 25 Jul 2019 02:03 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
Accident on derabassi flyover, three injured
डेराबस्सी फ्लाईओवर पर हुई हादसे में क्षतिग्रस्त फार्च्यूनर गाड़ी।
डेराबस्सी। चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग पर डेराबस्सी फ्लाईओवर पर बुधवार को एक ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे से आ रही फॉर्च्यूनर गाड़ी ट्रक से टकरा गई और उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। तीनों को डेराबस्सी सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। हादसे में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

सुबह एक ट्रक डेराबस्सी से जीरकपुर की ओर जा रहा था। जब वह डेराबस्सी फ्लाईओवर पर पहुंचा तो चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। अचानक ब्रेक लगने से पीछे आ रही फार्च्यूनर का चालक गाड़ी को कंट्रोल नहीं कर सका और उसकी ट्रक के पीछे टक्कर हो गई। हादसे के बाद फ्लाईओवर पर जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को एक ओर करवाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

जांच कर रहे एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि हादसे में फार्च्यूनर गाड़ी चालक सुमित, पंकज व ईश्वर घायल हुए हैं। ये तीन दिल्ली से परवाणू जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed