फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   AAP councilors attacked the mayor on the pretext of waterlogging

जलभराव के बहाने मेयर पर आप पार्षदों ने बोला जुबानी हमला

Wed, 20 Jul 2022 02:00 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
AAP councilors attacked the mayor on the pretext of waterlogging
मोहाली। पिछले दिनों इलाके में हुई मूसलाधार बारिश की वजह से शहर के कई एरिया में जलभराव हो गया था। इस मामले में अब राजनीतिक रंग ले लिया है। मंगलवार को आप पार्षद सुखदेव सिंह पटवारी, रविंदर बिंद्रा व सरबजीत सिंह समाना ने इसी बहाने मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू, सीनियर डिप्टी मेयर अमरीक सिंह सोमल व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब उनकी कारगुजारी सामने आ गई है। ऐसे में मेयर को तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। ताकि इलाके का विकास हो सकें। दूसरी तरफ मेयर ने चार फेज-चार में फेस में विकास कार्य शुरू करवाएं। साथ ही कहा कि इलाके में सालों से चल आ रही समस्या का पक्का हल करवाने का दावा किया। वहीं, उन्होंने कहा कि विरोधी जो सपने देख रहे है। वह कभी सच नहीं होंगे।
विज्ञापन

मेयर कांग्रेसी पार्षदों को दे रहे लालच
आप पार्षदों ने आरोप लगाया कि मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू अपनी कुर्सी बचाने के लिए कांग्रेसी पार्षदों को कई तरह के लालच दे रहे हैं। वह उन्हें कई तरह के सब्जबाग दिखा रहे हैं। उक्त तीनों पार्षदों ने डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बारिश में घर-घर जाकर अपनी फोटो करवाकर निजी ब्रांडिंग करने में लगे रहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मेयर और उनके तीनों साथियों ने नगर निगम में काफी धोखाधड़ी की है। वह इस मामले में जल्द ही राज्य सरकार को पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन

पार्षद मेरी ताकत, सभी इलाकों में हो रहा विकास
मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने फेज-चार में पार्क के विकास कार्य शुरू करवाए और यहां पर पार्षद रुपिंदर कौर रीना भी मौजूद रहीं। मेयर ने कहा कि फेज-चार में बरसाती पानी की वजह से होने वाला जलभराव गंभीर समस्या है। इस समस्या का पक्का हल निकालने के लिए लाइन बिछाकर पटियाला की रॉव में फेंका जाएगा। इसके लिए योजना तैयार की जा रही है। अस्थाई तौर फेज-चार समेत आठ अन्य जगह पंप लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि मोहाली के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। सभी वार्डों में विकास कार्य चल रहे हैं। उनके पास चालीस पार्षदों का समर्थन है, सभी पार्षद उनकी ताकत हैं। जो सपने विरोधी दल के लोग देख रहे हैं, वे उसमें कामयाब नहीं हो पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed