फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A young man working in a call center upset with a female friend committed suicide by swallowing sulfas

मोहाली में मौत को लगाया गले: महिला मित्र से परेशान होकर युवक ने सल्फास निगल जान दी, मरने से पहले व्हाट्सएप पर भेजा ऑडियो

Tue, 21 Jun 2022 01:46 PM IST
मोहाली ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब) Published by: मोहाली ब्‍यूरो Updated Tue, 21 Jun 2022 01:46 PM IST
सार

महिला मित्र हरमीत कौर के खिलाफ धारा-306 के तहत केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की पुष्टि फेज-8 थाने के सहायक इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह ने की है। उनका कहना है कि मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
A young man working in a call center upset with a female friend committed suicide by swallowing sulfas
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मोहाली के फेज-सात स्थित एक कॉल सेंटर में काम करने वाले 33 वर्षीय युवक ने सल्फास की गोलियां निगलकर जान दे दी। मृतक की पहचान जसपाल सिंह निवासी लुधियाना के रूप में हुई है, जो फेज-9 में एक विवाहित महिला मित्र के साथ मकान किराए पर लेकर रहता था। पुलिस ने मृतक के भाई अर्शदीप सिंह की शिकायत पर जसपाल की महिला मित्र हरमीत कौर के खिलाफ धारा-306 के तहत केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की पुष्टि फेज-8 थाने के सहायक इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह ने की है। उनका कहना है कि मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। वह अपने साथ लुधियाना ले गए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 2016 में मृतक जसपाल की अपने सगे मौसी के बेटे की पत्नी हरमीत कौर के साथ दोस्ती हो गई थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों के बीच संबंध बन गए, जो कई साल तक चलते रहे। जबकि 2021 में हरमीत ने अपने पति और बच्चों को छोड़कर जसपाल के साथ लुधियाना में जाकर रहना शुरू कर दिया था। यहां पर करीब एक साल तक दोनों एक साथ रहने के बाद अप्रैल, 2022 में फेज-9 में किराए का मकान लेकर रहने लगे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रविवार की रात जसपाल ने हरमीत से पैसों की डिमांड करने पर परेशान होकर सल्फास निगल ली। इसके बाद उसकी तबीयत खराब होने पर हरमीत उसे फेज-6 सिविल अस्पताल में ले गई। यहां दाखिल करवाने के बाद वह जसपाल को वहीं पर छोड़कर फरार हो गई। इसकी जानकारी मिलने के बाद जसपाल के पिता बलकार सिंह और भाई अर्शदीप सिंह भी अस्पताल पहुंचे। इसके बाद जसपाल की हालत को देखकर वह उसे पीजीआई चंडीगढ़ में ले गए। यहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑडियो मैसेज में हरमीत पर लगाया आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप
जानकारी के मुताबिक मृतक जसपाल और महिला मित्र हरमीत के बीच संबंध अच्छे नहीं थे, क्योंकि हरमीत ज्यादा पैसों की मांग करती रहती थी। हरमीत के पैसों की मांग को पूरा करने में जसपाल असमर्थ था और उसकी इस मांग से वह काफी दिनों से परेशान चल रहा था। रविवार की रात सल्फास की गोलियां खाने से पहले मृतक जसपाल ने अपने मामा बलकार सिंह को व्हाट्सएप पर एक ऑडियों मैसेज भेजा।

इसमें जसपाल बोल रहा है कि वह हरमीत के साथ कई साल से रह रहा है और उसके रोजाना के अनावश्यक ज्यादा खर्चों से वह बहुत परेशान है। कई बार समझाने के बावजूद हरमीत पैसों की मांग करके झगड़ा करती रहती। उसकी इस आदत से परेशान होकर वह मौत को गले लगाने जा रहा है। मेरी मौत की जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ हरमीत कौर है।


महिला मित्र से परेशान होकर जसपाल ने सल्फास की गोलियां निगलकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने महिला हरमीत कौर खिलाफ धारा-306 तहत केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। - कुलवंत सिंह, जांच अधिकारी कम सहायक इंस्पेक्टर, फेज-8 पुलिस थाना, मोहाली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed