{"_id":"6ab983af6b2da89950074cdc","slug":"a-young-man-was-robbed-of-75-lakh-after-being-brought-to-mohali-from-mcleodganj-under-the-pretext-of-being-shown-a-property-mohali-news-c-71-1-spkl1025-147370-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मैक्लोडगंज में प्रॉपर्टी दिखाने के बहाने मोहाली लाकर युवक से साढ़े सात लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मैक्लोडगंज में प्रॉपर्टी दिखाने के बहाने मोहाली लाकर युवक से साढ़े सात लाख लूटे
विज्ञापन
दिल्ली निवासी युवक पर बेसबॉल के बैट और तलवारों से किया, बाजूू और गाड़ी तोड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। दिल्ली के एक युवक को मैक्लोडगंज में प्रॉपर्टी दिखाने का झांसा देकर मोहाली लाया गया। यहां सेक्टर-101 की सुनसान जगह पर 10 से 15 हमलावरों ने उसे बेसबॉल बैट और तलवारों से बुरी तरह पीटा। हमलावरों ने युवक की गाड़ी में तोड़फोड़ की और उससे साढ़े सात लाख रुपये नकदी, सोने की चेन और मोबाइल फोन लूट लिया। इस हमले में युवक की बाईं बाजू टूट गई।
घायल युवक दीपांकर धवन किसी तरह मुख्य सड़क तक पहुंचे और एक जोमैटो डिलीवरी कर्मचारी के फोन से पुलिस को सूचना दी। राहगीरों की मदद से उन्हें एंबुलेंस द्वारा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में वह इलाज के लिए दिल्ली के एक अस्पताल चले गए। थाना आईटी सिटी पुलिस ने दीपांकर धवन के बयान पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने करण, आशीष गौतम, भरत और 10 से 15 अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
प्रॉपर्टी खरीदने की योजना और झांसा
गुरुग्राम हरियाणा निवासी दीपांकर धवन ट्रेडिंग का काम करते हैं। वह मैक्लोडगंज में प्रॉपर्टी खरीदकर उसे होमस्टे के रूप में इस्तेमाल करना चाहते थे। इसी सिलसिले में उनके दोस्त करण ने उनकी मुलाकात नई दिल्ली निवासी आशीष गौतम से करवाई। आशीष ने दीपांकर को मैक्लोडगंज स्थित एक मकान की तस्वीरें और वीडियो दिखाए जो उन्हें पसंद आ गए। शिकायत के अनुसार, आशीष गौतम ने दीपांकर को फोन कर कहा कि वह मैक्लोडगंज में कई रियल एस्टेट एजेंटों को जानता है। उसने दीपांकर को प्रॉपर्टी का अच्छा सौदा करवाने में मदद करने का झांसा दिया।
विज्ञापन
मोहाली तक का सफर और हमला
दीपांकर अपने साथियों के साथ करण की स्कॉर्पियो में दिल्ली से मैक्लोडगंज के लिए निकले। रास्ते में 10 से 15 अन्य युवक दो गाड़ियों में उनके साथ जुड़ गए। अंबाला के पास करण ने गाड़ी शंभू-बनूड़ रोड की ओर मोड़ ली। बनूड़ बैरियर पर आशीष गौतम के कहने पर स्कॉर्पियो रोकी गई, जहां से एक थार चालक उन्हें मोहाली के सेक्टर-101ए स्थित प्लाक्षा यूनिवर्सिटी के पीछे सुनसान जगह पर ले गया। वहां दो अन्य गाड़ियां भी पहुंचीं, जिनमें हथियारबंद युवक सवार थे। इन हमलावरों ने दीपांकर और उनके साथी पर तलवारों व बेसबैट से हमला कर दिया, उनकी बाजू तोड़ दी और साढ़े सात लाख रुपये, सोने की चेन व मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। घायल दीपांकर ने किसी तरह पुलिस को सूचना दी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना आईटी सिटी पुलिस ने दीपांकर के बयान पर करण, आशीष गौतम, भरत समेत 10 से 15 अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तीन की पहचान हुई है जबकि बाकी अज्ञात हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। -सब इंस्पेक्टर हरनेक सिंह, जांच अधिकारी, थाना आईटी सिटी