फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A young man was fatally attacked in Amb Sahib Colony

Mohali News: अंब साहिब काॅलोनी में युवक पर जानलेवा हमला

Mon, 01 Dec 2025 12:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
A young man was fatally attacked in Amb Sahib Colony
मोहाली। फेज-11 स्थित अंब साहिब काॅलोनी में शनिवार शाम को अज्ञात लोगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। उसे बुरी तरह घायल कर एक ऑटो में छोड़ दिया। घायल युवक विकास अपने पिता के साथ पेंट करने के काम में मदद करता है। उसे फेज-6 सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। शाम तक उसका होश नहीं आया था। विकास की मां सावित्री ने बताया कि उनका बेटा शाम करीब छह बजे किसी दोस्त से पैसे लेने गया था।
विज्ञापन

देर रात तक घर न लौटने पर परिवार ने पूरे इलाके में उसे ढूंढा, लेकिन तब तक कोई पता नहीं चला। सुबह करीब सात बजे एक व्यक्ति उनके घर आया और बताया कि उनका बेटा बेहोश होकर ऑटो में पड़ा है। जांच में सामने आया कि विकास के पूरे शरीर पर कई चोटें हैं, कान पर टांके लगे हैं और उसकी एक आंख पूरी तरह सूज गई है। परिजनों ने घटना की सूचना फेज-6 थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed