फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A young man committed suicide by hanging himself in Udham Singh Colony

Mohali News: उधम सिंह कॉलोनी में युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 24 Apr 2025 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide by hanging himself in Udham Singh Colony
मोहाली। उधम सिंह कॉलोनी में एक 25 साल के युवक ने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान विकास कुमार माती के रूप में हुई है। वह यहां अपनी पत्नी गुंजन, एक साल के बेटे और तीन साल की बेटी के साथ रह रहा था।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब साढ़े 12 बजे वह दूसरे कमरे में गया और पत्नी के दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह जब पत्नी उसके कमरे में गई तो वह पंखे के साथ लटका हुआ था, उसने अपने पड़ोसियों को बुलाया। इसके बाद उसे सिविल अस्पताल फेज-6 लाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पर पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन

पुलिस ने उसका शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। वीरवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इसके बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। विकास के एक रिश्तेदार ने बताया कि वह मूलरूप से बिहार के जिला कठियार का रहने वाला था। पांच साल पहले वह मोहाली आया था और सेक्टर-74 में टावर के सामने फतेह नाम से चाय की दुकान चलाता था। उसने खुदकुशी क्यों की है, इसका पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed