फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A truck collided with a bike parked on the roadside, breaking the spine of the young man.

Mohali News: सड़क किनारे खड़े बाइक में ट्रक ने मारी टक्कर, युवक की रीढ़ की हड्डी टूटी

Mon, 16 Feb 2026 12:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
A truck collided with a bike parked on the roadside, breaking the spine of the young man.
जीरकपुर। गाजीपुर रोड पर सड़क किनारे खड़ी बाइक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई है। वह बोलने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना जीरकपुर पुलिस को दी शिकायत में करम चंद (53) निवासी गांव अड़ोया, तहसील बराड़ा, जिला अंबाला ने बताया कि वीरवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपने बेटे दीप चंद के साथ जीरकपुर से मुबारकपुर स्थित किराए के मकान की ओर लौट रहे थे। दीप चंद बाइक चला रहा था। गाजीपुर रोड पर पहुंचने पर करम चंद ने शौच के लिए बाइक साइड में रुकवाई। दीप चंद सड़क किनारे सही साइड पर बाइक खड़ी कर इंतजार करने लगा। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आकर बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और दीप चंद गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों के एकत्र होने पर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घायल को पहले सिविल अस्पताल ढकोली और फिर सेक्टर-32 चंडीगढ़ रेफर किया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed