फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A truck carrying goods was looted, the driver is missing. Police have registered a case

Mohali News: सामान से भरा ट्रक लूटा, चालक लापता, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Sun, 16 Nov 2025 02:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
A truck carrying goods was looted, the driver is missing. Police have registered a case
जीरकपुर। बद्दी से तेपला गोडाउन के लिए सामान लेकर निकला एक ट्रक संदिग्ध हालात में अजीजपुर टोल प्लाजा के आगे खड़ा मिला। भारी मात्रा में ट्रक में माल नहीं था, जबकि चालक लापता है। बताया जा रहा है कि सामान लूट लिया गया है। जीरकपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता सतीश कुमार निवासी वार्ड-2 बद्दी ट्रांसपोर्ट का कार्य करता है। उनके पास तीन ट्रक हैं। उन्होंने बताया कि ट्रक नंबर HP-12C-5415 का चालक स्वारदीन चंबा निवासी दो माह से उनके साथ काम कर रहा था। 13 नवंबर की शाम करीब 5:30 बजे ट्रक में ग्लैक्सो कंपनी बद्दी से ईनो के 598 केस लोड किए गए थे। इनको कंपनी के तेपला गोडाउन में उतारा जाना था। 14 नवंबर को दूसरे ड्राइवर ने बताया कि ट्रक अजीजपुर टोल प्लाजा से आगे खड़ा है।
विज्ञापन

सतीश कुमार अपने बेटे रोहित के साथ मौके पर पहुंचे तो पाया कि ट्रक चालक स्वारदीन लापता हैं। ट्रक में लोड किया गया सामान चोरी हो चुका था। शिकायतकर्ता ने ट्रक की स्थिति की वीडियो बनाकर अपने मोबाइल में सुरक्षित कर लिया। चालक को कई बार फोन किया गया, लेकिन उसका फोन बंद मिला। सतीश कुमार ट्रक लेकर थाना जीरकपुर पहुंचे और पुलिस को पूरी जानकारी दी। शिकायतकर्ता सतीश कुमार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed