{"_id":"6956ccac08400e71b3001b34","slug":"a-tata-407s-brakes-failed-at-the-zirakpur-overhead-light-point-damaging-four-vehicles-mohali-news-c-71-1-mli1010-137515-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: जीरकपुर में छत लाइट पॉइंट के टाटा 407 का ब्रेक हुआ फेल, चार वाहन हुए क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: जीरकपुर में छत लाइट पॉइंट के टाटा 407 का ब्रेक हुआ फेल, चार वाहन हुए क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
जीरकपुर। जीरकपुर-पटियाला रोड पर छत लाइट पॉइंट के पास बुधवार रात करीब 12.30 बजे ब्रेक फेल होने से टाटा 407 में एक स्कॉर्पियो को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से स्कॉर्पियो आगे खड़ी कार से टकरा गई। कार भी आगे खड़े एक अन्य टाटा 407 से टकरा गई। इस तरह चार वाहन टकराते चले गए। गनीमत यह रही कि हादसे में जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। स्कॉर्पियो और कार में चालक अपने-अपने परिवार के साथ नववर्ष समारोह मनाने के बाद लौट रहे थे।
जीरकपुर से पटियाला की ओर जा रहे टाटा 407 ट्रक ने खड़ी गाड़ी में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि छत लाइट पॉइंट पर लाल बत्ती होने कारण एक ट्रक पहले से खड़ा था। उसके पीछे एक कार रुकी हुई थी, कार के पीछे एक स्कॉर्पियो भी खड़ी थी। इसी बीच एक अन्य तेज रफ्तार टाटा 407 ने पीछे से स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सभी वाहन एक दूसरे से टकराते चले गए। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। हादसे के दौरान स्कॉर्पियो गाड़ी में ड्राइवर के साथ बैठे एक युवक को चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत सड़क सुरक्षा फोर्स को सूचना दी। सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायल युवक को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया।
टाटा 407 ट्रक के चालक ने बताया कि वाहन के ब्रेक अचानक फेल हो गए थे, इस कारण ट्रक को समय रहते रोका नहीं जा सका और यह दुर्घटना हो गई। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो और कार चालक परिवार के साथ वाहनों पर बैठे थे। वे नववर्ष का जश्न मनाकर लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारू करवाया।