फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A special cleanliness drive will continue in Nayagaon until September 8

Mohali News: नयागांव में 8 सितंबर तक चलेगा विशेष सफाई अभियान

Mon, 31 Aug 2026 02:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
A special cleanliness drive will continue in Nayagaon until September 8
नयागांव। पंजाब सरकार के विशेष सफाई अभियान के तहत नयागांव नगर परिषद ने शहर में सफाई मुहिम शुरू की है। यह अभियान 8 सितंबर तक जारी रहेगा। सैनिटरी इंस्पेक्टर संतोष वर्मा और ईओ विजय जिंदल अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के युवा ब्लॉक प्रधान चंदर प्रकाश और वासु की टीम भी इसमें सहयोग कर रही है। ब्लॉक प्रधान सुनील कुमार ने बताया कि अभियान में प्रमुख कूड़ा डंपिंग पॉइंट्स की सफाई होगी। सार्वजनिक स्थानों, सरकारी कार्यालयों, शौचालयों, धार्मिक स्थलों, मुख्य सड़कों, श्मशान घाटों और सरकारी स्कूलों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। लोगों को गीला और सूखा कचरा अलग रखने के लिए जागरूक किया जाएगा। उन्हें कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने को भी प्रेरित किया जाएगा। नगर परिषद ने शहरवासियों से स्वच्छ नयागांव बनाने में सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed