फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A record 68 corona cases came out in Mohali in a day

मोहाली में एक दिन में रिकॉर्ड 68 कोरोना के केस आए सामने

Fri, 07 Aug 2020 02:00 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
A record 68 corona cases came out in Mohali in a day
मोहाली। जिले में वीरवार को कोरोना के 68 नए मरीज सामने आए। यह अब तक एक दिन में सामने आए मरीजों की सबसे बड़ी संख्या है। वहीं, इस दौरान 36 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती है।
विज्ञापन

अब कोरोना के संक्रमित मरीज जिले के हर इलाके से आ रहे हैं। कोरोना अब उन इलाकों में भी पहुंच गया जिनको लोगों ने लॉकडाउन के दौरान बंद कर रखा था। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि जिले में अब कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 1119 हो गई है। जिसमें से 625 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि अभी 447 एक्टिव केस हैं और 17 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि अकेले कुराली नगर काउंसिल दफ्तर में कोरोना के 9 मरीज पॉजिटिव आने से दफ्तर सोमवार तक के लिए सील कर दिया गया है। मुलाजिमों को घरों से ही काम करने के लिए कहा गया है। इसके बाद मुलाजिमों के कोरोना टेस्ट करने के लिए सैंपल लिए जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह कोरोना गाइड लाइन का पालन करें। तभी कोरोना को मात दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed