फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A man was beaten and robbed of 16,000 rupees and a laptop after entering his home

Mohali News: घर में घुसकर युवक को पीटा, 16 हजार रुपये और लैपटॉप लूटा

Sat, 29 Nov 2025 02:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
A man was beaten and robbed of 16,000 rupees and a laptop after entering his home
मोहाली। फेज-10 की एक कोठी में रह रहे चमकौर साहिब निवासी 22 वर्षीय दिशांत राणा के साथ मारपीट, अगवा करने और सामान लूटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना फेज-11 पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह शेयर मार्केट का काम करता है। उसके पिता के दोस्त पलविंदर सिंह की कोठी नंबर-1565 फेज-10 में अस्थायी रूप से रह रहा था। 15 सितंबर को पलविंदर सिंह विदेश चले गए, इसके बाद वह अकेला ही वहां रह रहा था।
विज्ञापन

दिशांत ने बताया कि 15 अक्तूबर की सुबह करीब 9 बजे उसके कमरे की घंटी बजी। बाहर मोनिका उसका पति अमनजोत सिंह और उनके साथ 7-8 अज्ञात लोग खड़े थे। मोनिका ने कहा कि वाई-फाई बंद है, टेक्नीशियन आया हुआ है। राउटर चेक करवाना है, जो उसके कमरे में लगा था। भरोसा करके उसने दरवाजा खोला, तभी सभी लोग कमरे में घुस आए। एक व्यक्ति ने उसकी बाहें पकड़ लीं और दीवार की तरफ मोड़कर थप्पड़ों और मुक्कों से हमला कर दिया। आरोप है कि सभी ने कमरे में रखे सामान की तोड़फोड़ की और सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। हमलावर उसके कमरे से करीब 16 हजार रुपये नकद और उसका लैपटॉप उठाकर ले गए। उन्होंने पहले से ही घर के बाहर एक ऑटो बुलाया हुआ था। इसके बाद वे उसे जबरन ऑटो में बैठाकर गांव कंबाली ले गए। रास्ते में उसे जान से मारने की धमकियां भी दी गईं। कंबाली पहुंचकर सभी आरोपी उसे वहीं छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन

इसके बाद दिशांत ने 112 पर कॉल कर सहायता मांगी और अपने पिता को भी सूचना दी। परिजन उसे घायल अवस्था में सिविल अस्पताल फेज-6 लेकर पहुंचे। इलाज करवाने के बाद वह डर के कारण चमकौर साहिब अपने घर चला गया था। हिम्मत जुटाकर वह 19 नवंबर को थाना फेज-11 पहुंचा और बयान दर्ज करवाया। पुलिस जांच में उसके मेडिकल में चार चोटों की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मोनिका, अमनजोत सिंह और 7-8 अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed