फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A husband killed his wife by hitting her on the head during a dispute

Mohali News: आपसी कलह में पति ने सिर में चोट मारकर पत्नी की कर दी हत्या

Wed, 12 Nov 2025 12:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
A husband killed his wife by hitting her on the head during a dispute
मोहाली। जगतपुरा की गुरुनानक कॉलोनी में एक महिला की उसी के पति ने हत्या कर दी। महिला 28 वर्षीय राधिका बिहार की रहने वाली है। आरोपी 32 वर्षीय रवि है। वह अपने किसी जानकार के पास ड्राइवर की नौकरी करता है। पड़ोसियों के अनुसार रवि ने शराब के नशे में हत्या की है। करीब ढाई माह पहले ही दोनों ने शादी की थी। राधिका पहले से शादीशुदा थी। पहले पति से उसका तलाक बताया जा रहा है। वह बिहार से यहां आई थी।
विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि रवि ने राधिका की हत्या सोमवार शाम कर दी थी लेकिन हत्या की जानकारी पुलिस को मंगलवार शाम को मिली। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। वहीं पुलिस ने रवि को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ फेज-11 थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को बुधवार अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

गुरुनानक कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने बताया कि सोमवार शाम को रवि और राधिका में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। रवि ने सिर पर किसी तेजधार हथियार से हमला कर राधिका की हत्या कर दी। लोगों का कहना है कि राधिका के मुंह और गर्दन पर चोटों के निशान थे। कुछ लोगों का कहना है कि रवि को शाम 6 बजे के करीब गली में खड़ा देखा था। उसके हाथ में रॉड थी, गर्दन पर खून लगा था। लोगों ने कहा कि कॉलोनी के प्रधान ने झगड़े की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी थी, देर शाम पुलिस मुलाजिम जांच करने आए थे, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला जिस कारण मुलाजिम वापिस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि रवि का एक बड़ा भाई सोनू है जोकि मंदबुद्धि और अविवाहित है। रात को वही घर पर था और रवि की मां अपनी बेटी के पास गई हुई थी। सुबह जब रवि की मां घर पहुंची तो उन्होंने राधिका को बेड पर लहूलुहान हालत में देखा। रवि की मां ने पड़ोस में दुकान करने वाले बंगाली डॉक्टर को बुलाया। उसने बताया की उसकी मौत हो चुकी है। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सबको अपने कब्जे में लिया और आरोपी रवि को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed