फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A girl crossing the road was hit by a vehicle, she died, brother narrowly escaped.

Mohali News: सड़क पार कर रही युवती को वाहन ने मारी टक्कर, मौत, बाल-बाल बचा भाई

Sat, 17 Aug 2024 06:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
A girl crossing the road was hit by a vehicle, she died, brother narrowly escaped.
जीरकपुर। चंडीगढ़-अंबाला हाइवे पर स्थित मेट्रो माल के सामने सड़क क्राॅस कर रही 28 वर्षीय युवती को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे युवती की मौत हो गई। हादसे में मृतका का भाई भी साथ था जो बाल-बाल बच गया। मृतका की पहचान श्रुति गांधी (28) निवासी मानसा के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई श्रुति गांधी के भाई ईशु गांधी निवासी मानसा ने बताया कि उसके मामा की लड़की मोना कटारिया जीरकपुर में रहती है। वह दोनों उनसे मिलने बुधवार को पहुंचे थे। 14-15 अगस्त को रात करीब 12 बजे वह दोनों बहन भाई वीआईपी रोड से आईसक्रीम खाकर मेट्रो माल के सामने सड़क क्रास करने के लिए खड़े थे। सड़क पर ट्रैफिक कम होने का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच जब वह सड़क क्रास करने लगे तो अचानक एक तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बहन को टक्कर मार दी। वह थोड़ा पीछे था तो बाल बाल बच गया। हादसे में उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती करवाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया। ईशु गांधी ने बताया की उसकी बहन एमबीए की पढ़ाई करने के बाद नोएडा में मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब कर रही थी। पुलिस ने शिकायत के बाद मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed