फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A car attempted to run over police at a checkpoint at midnight, injuring one police officer

Mohali News: आधी रात को नाके पर पुलिस पर कार चढ़ाने की कोशिश, एक सिपाही घायल

Sun, 08 Feb 2026 02:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
A car attempted to run over police at a checkpoint at midnight, injuring one police officer
मोहाली। सेक्टर-70/71 की ट्रैफिक लाइटों के पास रात को नाके पर तैनात सिपाहियों पर कार चढ़ाने की कोशिश का मामला सामने आया है। हादसे में सिपाही घायल हो गया जबकि चालक भाग गया। थाना मटौर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिपाहियों ने आरोप लगाया है कि जान से मारने की नीयत से चालक ने उन पर कार चढ़ाने की कोशिश की है।
विज्ञापन

घायल सिपाही मोहित कुमार ने थाना मटौर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह इंटेलिजेंस विंग में तैनात है। 4 फरवरी को वह अपने चार अन्य साथियों के साथ सेक्टर-70/71 की ट्रैफिक लाइटों के पास बैरिकेड लगाकर रात 10 से सुबह 10 बजे तक की ड्यूटी कर रहा था। इस दौरान आने-जाने वाले वाहनों की नियमित जांच की जा रही थी। रात करीब दो बजे कुंभड़ा की ओर से आ रही एक कार तेज रफ्तार में आई। पुलिसकर्मियों ने टॉर्च दिखाकर कार को रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने वाहन रोकने की जगह नाके पर खड़े पुलिसकर्मियों जसकरण सिंह और सिरणजीव सिंह की तरफ कार घुमा दी। इस घटना में बैरिकेड सिपाही मोहित कुमार के सिर में जा लगा, जिससे वह घायल हो गया। साथी पुलिसकर्मियों ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल फेज-6 में भर्ती करवाया। थाना मटौर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed