फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A bridge will be built with ten crores on the road connecting many villages including Jujhar Nagar

जुझार नगर समेत कई गांवों को जोड़ने वाली सड़क पर दस करोड़ से बनेगा पुल

Fri, 17 Dec 2021 02:24 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
A bridge will be built with ten crores on the road connecting many villages including Jujhar Nagar
मोहाली। जुझार नगर समेत कई गांवों के लोग अब आपात स्थिति में मोहाली के संपर्क में रहेंगे। इतना ही नहीं बरसात के मौसम में भी उनका संपर्क मोहाली से नहीं कटेगा। लोगों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने वहां से गुजरती पटियाला की राव नदी पर पुल बनाने का फैसला लिया है। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। शुक्रवार को पंजाब के पूर्व सेहतमंत्री एवं विधायक बलबीर सिंह सिद्धू द्वारा पुल का नींव पत्थर रखा जाएगा। विधायक का दावा है कि यह सारा काम तय समय में किया जाएगा। इस पुल के बनने से इलाके के लोगों को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक यह पुल फेज-6 दारा स्टूडियो के पास लेकर जिला परिषद के दफ्तर और मेडिकल कॉजेल वाली सड़क पर बनाया जाएगा। उक्त सड़क काफी अहम मानी जाती है। क्योंकि यह सड़क मोहाली के कई गांवों के अलावा चंडीगढ़ भी जाती है। आपात समय में यह सड़क लाइफ लाइन का काम करती है। लेकिन पटियाला की राव में बरसात के दिनों में पानी आदि की वजह से लोगों को दिक्कत उठानी पड़ती थी। इतना ही इस वजह से कई लोग आगे बलौंगी आदि से होकर मेन रोड पर आते थे। जिससे बलौंगी लाइट प्वाइंट पर जाम और हादसों का डर बना रहता था। वहीं, फ्लाईओवर बनने के बाद स्थिति और भी विकट हो गई थी। ऐसे समय में इस पुल का निर्माण होने से इलाके में प्रॉपर्टी के दाम भी बढ़ जाएंगे।
विज्ञापन

रोड की हालत, लोग अवैध खनन से परेशान
जानकारी के मुताबिक इलाके की सड़क की हालत काफी खराब है। सड़क पूरी तरह से टूटी हुई है। इतना नहीं उक्त एरिया में अवैध खनन भी हो रहा है। इलाके के लोगों के मुताबिक रात के समय यह काम चलता है। इतना ही नहीं इलाके में पुलिस की गश्त भी न के बराबर है। इसी चीज का उक्त लोग फायदा उठाते हैं। कई बार अधिकारियों को बताया गया है, लेकिन फिर भी सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थायी लाइट का प्रबंध किया जाए
बड़माजरा निवासी दीपक सिंह ने बताया कि उक्त एरिया में जिला प्रशासन को लाइट का इंतजाम करना चाहिए। अगर पक्का इंतजाम नहीं हो सकता है तो वहां पर स्थायी लाइट का इंतजाम करना चाहिए। ताकि लोगों को आने जाने में दिक्कत न आए। दारा स्टूडियो से आगे इस रोड पर जाना खतरे से खाली नहीं है। हमेशा इस रोड पर आपराधिक वारदातें होती रहती हैं। कई बार इस संबंधी अधिकारियों को भी बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed