फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A 105-year-old man in Mohali showed the courage to defeat the epidemic by getting a corona vaccine

मोहाली में 105 साल की बुजुर्ग ने करवाया कोरोना टीकाकरन

Mon, 19 Apr 2021 02:01 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
A 105-year-old man in Mohali showed the courage to defeat the epidemic by getting a corona vaccine
मोहाली में कोरोना का टीका लगवाती 105 साल की बुजुर्ग रामरखी। - फोटो : MOHALI
मोहाली। जिले में कोरोना महामारी के खिलाफ के खिलाफ चल रही टीकाकरण मुहिम में युवा ही नहीं अब बुजुर्ग भी आगे आ रहे हैं । मोहाली के नजदीकी गांव बसमां की रहने वाली 105 साल की बुजुर्ग महिला रामरखी ने कोरोना का टीका लगवाया है। डीसी गिरीश दियालन ने इस बहादुर महिला के इस प्रयास की प्रशंसा कर उसकी फोटो अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा की है। साथ ही उन्होंने कहा है कि अन्य लोगों को भी बुजुर्ग रामरखी से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा किजिस आयु वर्ग के लोगों के लिए टीकाकरण मुहिम चलाई जा रही है, उस वर्ग के लोगों को कोरोना का टीका जरूर लगवाना चाहिए।
विज्ञापन

बता दें कि मोहाली जिले में कोरोना का प्रकोप बड़ी तेज गति से बढ़ रहा है। अब तक 35 हजार से अधिक लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इस समय 5500 से ज्यादा सक्रिय मरीज और 500 लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में जिला प्रशासन कोरोना से निपटने के लिए पूरी तैयारी से लगा हुआ है। एक ओर जहां जिले की सभी सब डिवीजन अस्पतालों में कोरोना टेस्ट मुफ्त किए जा रहे हैं, वही मोबाइल लैब भी कई एरिया में कोरोना की जांच कर रही हैं। इसके अलावा सभी धार्मिक स्थानों सोसायटी और खेल संस्थानों में विशेष शिविर लगाकर जिला प्रशासन टीकाकरण मुहिम चला रहा है। अभी तक जिले के एक लाख से अधिक लोग कोरोना का टीका लगवा चुके हैं। इनमें फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कर्मचारी और अन्य आयु वर्ग के लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed