फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   अब स्टूडेंट्स को नहीं लगेगा मैथ से डर

अब स्टूडेंट्स को नहीं लगेगा मैथ से डर

Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
Mohali
Mohali Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मोहाली। मिलेनियम स्कूल द्वारा लर्निंग लिंक्स फाउंडेशन के सहयोग से स्कूल परिसर में मैथेमेटिक्स एक्सिलेंस वर्कशॉप आयोजित की गई। इसमें विभिन्न स्कूलों के 70 से अधिक टीचर्स ने हिस्सा लिया। वर्कशॉप में मैथमेटिक्स में 37 वर्ष से अधिक का अनुभव रखने वाली गणितज्ञ झरना-डे ने स्कूल टीचर्स को गणित से संबंधित नई शिक्षण तकनीकों के बारे में समझाया। डे ने बताया कि स्कूल में अक्सर एक विषय के तौर पर पढ़ाया जाना गणित स्टूडेंट्स और टीचर्स में एक थकान सी पैदा करता है। ऐसे में टीचर्स को स्टूडेंट्स को गणित अच्छी तरह से पढ़ाने के लिए एक विविधिता भरा अंदाज अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि इस महत्वपूर्ण विषय को कम जटिल बनाया जाए।
विज्ञापन

मिलेनियम लर्निंग सिस्टम की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि इसमें व्यक्तिगत और प्रत्येक स्टूडेंट की क्षमताओं पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसा करना समय की मांग है और सभी स्कूलों को इस प्रक्रिया को अपनाना चाहिए। मेजबान स्कूल की प्रिंसिपल कोमल सिंह ने कहा कि हम वैश्विक तौर पर आविष्कारिक शिक्षण और लर्निंग प्रक्रियाओं को अन्य शिक्षकों के साथ बांट पाए हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि चंडीगढ़ के स्टूडेंट्स को इस शानदार वर्कशॉप से अपने शिक्षकों के माध्यम से अत्यधिक लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed