{"_id":"9792","slug":"Mohali-9792-55","type":"story","status":"publish","title_hn":"लारेंस स्कूल की देवी लक्ष्मी ने चमकाया शहर का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लारेंस स्कूल की देवी लक्ष्मी ने चमकाया शहर का नाम
Mohali
Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर -51 स्थित लारेंस सीनियर सेकेंडरी की छात्रा ने स्कूल के साथ शहर का नाम भी पूरे देश में रोशन कर दिया है। इंटरनेशनल ओलंपियाड ऑफ मैथ में स्कूल की दूसरी कक्षा की छात्रा देव लक्ष्मी ने पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है। जबकि स्कूल के दस छात्र राज्य स्तर पर टॉप 40 विद्यार्थियों में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने में कामयाब रहे हैं।
स्कूल मैनेजमेंट ने बताया कि इंटरनेशनल ओलंपियाड एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का टेस्ट होता है। इसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सीबीएसई और आईसीएसई और राज्यों के बोर्डो के स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। इसमें सिलेबस के अलावा रीजनिंग, मेंटल एबिलिटी और अन्य पेपर भी हुए थे। जिसमें देव लक्ष्मी ने पहला स्थान हासिल किया है।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा सनमुख, महकजोत, जसकिरत, सक्षम, प्रभजोत कौर, जसलीन कौर, स्वाती, पुखराज, दीपक नंदा राज्य स्तर पर पहले 50 विद्यार्थियों में अपना नाम दर्ज करवाया है। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल वीना मल्होत्रा ने विद्यार्थियों को उनकी इस जीत पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी हमेशा यही कोशिश होती है कि उनके स्कूल के बच्चे सिर्फ सिलेबस तक सीमित न रह कर और ज्ञान हासिल करें।
विज्ञापन
0000000
प्रिंसीपल ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।