फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   पेरेंट्स ने बच्चों को सिखाई सच्ची समाज सेवा

पेरेंट्स ने बच्चों को सिखाई सच्ची समाज सेवा

Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
Mohali
Mohali Updated Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मोहाली। अपने खुद के लिए तो हर आदमी कोई न कोई जुगाड़ करता ही है, लेकिन असल व्यक्ति तो वह है जो दूसरों के लिए सोचे। कुछ ऐसे ही कई वाक्यों से फेज-10 स्थित मानव मंगल स्मार्ट स्कूल में पीटीएम में भाग लेने आए पेरेंट्स को समाज सेवा करने के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर स्कूल में एक आंख दान कैंप लगाया था। कार्यक्रम चंडीगढ़ के लायंस क्लब व सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल के आई डिपार्टमेंट के सहयोग से आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान डाक्टराें एवं भावी डाक्टराें की विशेष टीम ने हरक्लास में जाकर पेरेंट्स को आई डोनेट करने के बारे में समझाया। डाक्टरों की टीम को देखकर पेरेंट्स में इतना उत्साह पैदा हुआ कि इस अभियान में स्कूल आए 172 पेरेंट्स ने आंखें दान करने के फार्म भरे। स्कूल के डायरेक्टर संजय सरदाना भी उपस्थित हुए। उन्होेंने दानी सज्जनों की बहादुरी एवं उनमें पैदा हुई समाज सेवा की भावना को लेकर काफी प्रशंसा की। उन्होेंने उम्मीद जताई कि पेरेंट्स द्वारा लिए गए फैसले से बच्चों को काफी कुछ सीखने को मिला होगा। बच्चों में भी समाज सेवा की भावना पैदा हुई होगी।
विज्ञापन

अस्पताल से आई विशेष टीम ने बच्चों व पेरेंट्स को हेल्दी रहने के हेल्थ टिप्स भी दिए। वहीं दूसरी तरफ स्कूल में नौवीं एवं दसवीं कक्षा के स्टूडेंट्स के लिए काउंसिलिंग सेशन भी आयोजित भी किया गया, जहां आए विशेषज्ञों ने स्टूडेंट्स को उनके भविष्य के लिए कैरियर टिप्स भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed