{"_id":"9754","slug":"Mohali-9754-55","type":"story","status":"publish","title_hn":"काउंसिल मुलाजिमों ने खत्म किया संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काउंसिल मुलाजिमों ने खत्म किया संघर्ष
Mohali
Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मोहाली। कोर्ट के बाहर काउंसिल मुलाजिमों और वकीलों के बीच हुए विवाद में शुक्रवार को नया मोड़ आ गया। मुुलाजिमों का दावा है संबंधित थाने की पुलिस ने काउंसिल भवन में पहुंचकर उन्हें सूचना दी कि उन पर दर्ज पर्चा कैंसिल रद दिया गया है। जिसके बाद उन्होंने अपना धरना खत्म कर, फिर से अपना काम शुरू कर दिया है। जबकि वकीलों ने इस दौरान भी शांतिमय तरीके से प्रदर्शन किया।
काउंसिल मुलाजिम सुबह जैसे ही रोष प्रदर्शन के लिए इकट्ठे हुए थे। इसी बीच संबंधित थाने से पुलिस के मुलाजिम पहुंचे, जिन्होंने बताया कि मुलाजिमों पर दर्ज किया गया पर्चा रद कर दिया गया। जिसके बाद रोष धरना विजय रैली में बदल गया। सभी मुलाजिमों का कहना था कि यह सच्चाई की जीत है। मुलाजिमों ने डीसी और एसएसपी को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। ज्वाइंट एक्शन कमेटी के प्रधान दविंदर शर्मा ने सभी मुलाजिमों का संघर्ष में साथ देने के लिए धन्यवाद दिया। वहीं, वकीलों का शांतिमय प्रदर्शन जारी है। इस दौरान उन्होंने बाहर से आने वाले लोगों के सारे केस लगने दिए। किसी को भी परेशान नहीं किया। सूत्रों की मानें तो प्रशासन आने वाले दिनों में वकीलों और काउंसिल मुलाजिमों में समझौता कराने की तैयारी में है। जिसके बाद वकीलों पर दर्ज किया पर्चा भी हटाया जा सकता है।