{"_id":"55-13735","slug":"Mohali-13735-55","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख शहरों में खुलेंगे पर्यटन सूचना केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख शहरों में खुलेंगे पर्यटन सूचना केंद्र
Mohali
Updated Sat, 01 Dec 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। स्कूली पढ़ाई अधूरी छोड़ कर बेरोजगार घूम रहे नौजवानों को हुनरमंद और रोजगार के काबिल बनाने को राज्य सरकार एवं चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेज द्वारा सांझे तौर पर ‘हुनर से रोजगार’ प्रोग्राम शुरू किया गया है। जिसके तहत आठवीं के बाद पढ़ाई छोड़ चुके नौजवानों को होटल मैनेजमेंट की ट्रेनिंग देकर टूरिज्म एवं होटल इंडस्ट्री में रोजगार दिलाया जाएगा। शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री सरवन सिंह फिल्लौर ने सीजीसी लांडरां में इस प्रोग्राम के तहत ट्रेनिंग पूरी करने वाले नौजवानों को सर्टिफिकेट एवं ट्रेनिंग भत्ता दिया।
उन्होंने कहा कि इस प्रोग्राम के तहत 2011-12 में नौ सौ लोगों को ट्रेनिंग दी गई और 2012-13 में 1800 लोगों को ट्रेन्ड करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि राज्य के प्रमुख शहरों में पर्यटन सूचना केंद्र खोले जाएंगे। अमृतसर को टूरिज्म हब के रूप में विकसित किया जाएगा। अमृतसर में बारह करोड़ की लागत से बन रहा विरासती गांव जनवरी-13 में मुकम्मल हो जाएगा। इसमें पंजाबी सभ्याचार व गांव के माहौल को दर्शाया जाएगा। सरकार माछीवाड़ा में बारह सौ एकड़ रकबे में पर्यटन केंद्र स्थापित करने की योजना बना रही है। जल्द ही जमीन एक्वायर की जाएगी। सीजीसी के चेयरमैन सतनाम संधू व प्रेसिडेंट रछपाल धालीवाल ने कहा कि हुनर से रोजगार प्रोग्राम के तहत फूड प्रोडक्शन, फ्रंट ऑफिस व बेकरी के दो-दो महीने के सर्टिफिकेट कोर्स कराए जाते हैं। ट्रेनिंग करने वाले नौजवानों को रोजगार के अवसर भी मुहैया कराए जा रहे हैं। इस मौके पर सीजीसी के डायरेक्टर एसपीएस बेदी, अविनाश शर्मा, प्रिंसिपल ताहिर सूफी भी मौजूद थे।