फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Residents protest against the simultaneous auction of three plots in Sector-67; meet the MLA

Mohali News: सेक्टर-67 में तीन प्लॉटों की एक साथ नीलामी का विरोध, विधायक से मिले निवासी

Fri, 04 Sep 2026 02:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Residents protest against the simultaneous auction of three plots in Sector-67; meet the MLA
मोहाली। सेक्टर-67 में गमाडा द्वारा तीन कॉमर्शियल प्लॉटों को एक साथ नीलाम करने का विरोध तेज हो गया है। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में विधायक कुलवंत सिंह से मुलाकात की। एसोसिएशन ने नीलामी रद्द कर प्लॉटों को अलग-अलग बेचने की मांग की है।
विज्ञापन




एसोसिएशन के प्रधान एनएस क्लसी और महासचिव एसके बग्गा ने विधायक को एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि तीनों प्लॉटों को एक साथ बेचने से क्षेत्र में बड़े निर्माण की संभावना बढ़ेगी। इससे स्थानीय निवासियों पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। एसोसिएशन ने मांग की कि प्लॉटों को अलग-अलग नीलाम किया जाए। साथ ही, तीन मंजिल से अधिक निर्माण की अनुमति न दी जाए। विधायक कुलवंत सिंह ने निवासियों की मांग को जायज बताया। उन्होंने तीन मंजिल तक ही निर्माण की अनुमति सुनिश्चित करवाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन




विधायक ने पहले भी लिखा था पत्र

एसोसिएशन के अनुसार, विधायक कुलवंत सिंह पहले भी गमाडा को पत्र लिख चुके हैं। उस पत्र में उन्होंने तीनों प्लॉटों को अलग-अलग बेचने की बात कही थी। उन्होंने तीन मंजिल से अधिक निर्माण की अनुमति न देने का भी आग्रह किया था। प्रतिनिधिमंडल ने दोबारा मांगपत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। एसोसिएशन ने इस पत्र की प्रतियां पुडा के प्रधान सचिव और गमाडा के मुख्य प्रशासक को भी भेजी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed