{"_id":"11387","slug":"Mohali-11387-55","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ घंटे बारिश से सड़कें बनीं तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ घंटे बारिश से सड़कें बनीं तालाब
Mohali
Updated Fri, 10 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मोहाली। शहर में वीरवार सुबह हुई तेज बारिश ने पानी की निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। सड़कों पर घुटने तक पानी और जगह-जगह जाम जैसे हालात। सड़क पर जलभराव के कारण कई वाहन बीच में ही बंद हो गए। जानकारों का कहना था कि करीब डेढ़ घंटे तक बारिश हुई। यदि 15 मिनट और ऐसी ही बारिश होती तो शहर के कई फेजों के घरों मेें पानी भरना तय था।
सुबह करीब 11.30 बजे हल्की बारिश शुरू हुई, जो कुछ ही मिनटों बाद मूसलाधार बरसात में बदल गई। कुछ ही मिनटों में शॉपिंग स्ट्रीट पर जगह-जगह पानी भर गया, जिससे आवाजाही भी मुश्किल हो गई। इस दौरान फेज-4 बोगनविलिया गार्डन, स्वामी रामतीर्थ को जाने वाली सड़क पर कई फुट पानी भर गया। ऐसी ही स्थित फेज-3 स्थित शापिंग स्ट्रीट के साथ लगते घरों में बनी दुकानों का था। यहां गाड़ियां गुजरने के दौरान पानी सीधा दुकानों में घुस रहा था। दशहरा ग्राउंड और फेज-11 का भी कुछ ऐसा ही हाल था। लोगों का कहना था कि यदि समय रहते रोड-गलियों की सफाई हो गई होती तो ऐसे हालात नहीं बनते।
कोर्ट के बाहर घुटने तक पानी
जिला अदालत के बाहर सड़क में घुटने तक पानी भर गया था। वहीं, कोर्ट के साथ लगती डिस्पेंसरी के कुछ हिस्से में पानी भर गया। हालांकि बारिश खत्म होने के बाद यह सही हो गया।
विज्ञापन
पार्किंग में गाड़ी पार्क करना भी मुश्किल
शॉपिंग स्ट्रीट स्थित मार्के ट की पार्किंग में भी जलभराव था। बारिश खत्म होने के बाद भी मार्केटों के एंट्री प्वाइंट और पार्किंगों के अंदर पानी खड़ा था, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई।
शापिंग स्ट्रीट पर गिरा पेड़, जाम लगा
फेज-3बी1 स्थित शॉपिंग स्ट्रीट से गुजरने वाली सड़क पर बारिश छूटने के बाद दोपहर दो बजे के करीब एक बड़ा पेड़ गिर गया। गनीमत यह रही कि उस समय सड़क पर कोई नहीं था। पेड़ गिरने के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। गमाडा की टीम ने ट्रैफिक संचालन बंद कर पेड़ काटने की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता होने के कारण टीम को काफी मुश्किलें आईं। बाद में जेसीबी की मदद से पेड़ हटाकर ट्रैफिक बहाल किया गया।
भीगते हुए घर पहुंचे स्कूली बच्चे
जिस समय तेज बारिश हो रही थी। उसी समय अधिकतर स्कूलों में सीनियर सेकेंडरी कक्षाओं की छुट्टी हुई। इससे बच्चों को भीगकर ही घर पहुंचना पड़ा।