{"_id":"5c082eb7bdec22416c13e496","slug":"91544040119-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हलका विधायक ने अकाली दल व भाजपा काऊंसलरों को किया रुपोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हलका विधायक ने अकाली दल व भाजपा काऊंसलरों को किया रुपोश
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- कृष्णपाल शर्मा की देखरेख में पहाड़ों की हसीन वादियों में अज्ञात स्थान पर पहुंचे पार्षद
अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी। नगर काउंसिल की प्रधानगी के चुनाव को लेकर शहर में राजनीति पूरी तरह गर्म गई है। हाई कोर्ट ने बीते कल मंगलवार स्थानीय निकाय विभाग को दो सप्ताह में चुनाव करवाने के आदेश दिए थे। इसके बाद बुधवार को हलका विधायक एनके शर्मा ने एहतियात बरतते हुए अकाली दल व भाजपा के बहुगिनती काउंसिलर को पहाड़ों में अज्ञात स्थान पर भेज दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हलका विधायक एनके शर्मा के बेहद करीबी व जिला योजना बोर्ड के पूर्व चेयरमैन कृष्णपाल शर्मा के नेतृत्व में समूह काउंसिलर पहाड़ों में किसी जगह पर चले गए हैं। वह अब चुनाव वाले दिन ही सीधा नगर पहुंचेंगे। हलका विधायक शर्मा की तरफ से यह कदम जोड़ तोड़ की राजनीति को देखते हुए चौकसी के तौर पर लिया गया है। इसकी पुष्टि कृष्णपाल शर्मा के नेतृत्व में पहाड़ों में गए एक काउंसिलर ने कहा कि 10 के करीब काउंसिलर घरों से अपना सामान लेकर निकल गए हैं जबकि बाकी काउंसिलर शर्मा की तरफ से बताई जगह पर जल्द पहुंच जाएंगे। इसके अलावा नगर काउंसिल के कार्यकारी प्रधान मुकेश गांधी, उप प्रधान मनविंदर सिंह टोनी राणा सहित कुछ काउंसिलर पहाड़ों में नहीं गए हैं। जो यहीं पर रहकर नगर परिषद का कार्य देखेंगे।
डेराबस्सी में 17 काउंसिलर हैं जबकि एक वोट हलका विधायक शर्मा की मिलाकर कुल 18 वोट हैं। इनमें से राज्य में कांग्रेस की सरकार आने के बाद दो काउंसिलर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इस समय अकाली दल और भाजपा के पास हलका विधायक समेत कुल 16 वोट हैं जिससे स्पष्ट है कि प्रधान अकाली दल और भाजपा का ही बनेगा।
बात करने पर नगर काउंसिल के कार्यकारी प्रधान मुकेश गांधी ने बताया कि प्रशासन की ओर से अभी तक प्रधानगी पद के लिए कोई भी तारीख निर्धारित नहीं की गई है।
रंगी के प्रधान बनने की संभावना
डेराबस्सी नगर परिषद के प्रधान के चुुनाव को लेकर चाहे अन्य पार्षदों की ओर से जोड़ तोड़ शुरू कर दिया है। परंतु सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हलका विधायक एनके शर्मा अपने वायदे मुताबिक अकाली दल के काउंसिलर हरजिंदर सिंह रंगी को प्रधान बनाए जाने की प्रबल संभावना है। वैसे कुछ काउंसिलर इसका विरोध कर रहे हैं, परंतु बताया जा रहा है कि शर्मा उन्हें मनाने में कामयाब रहेंगे।