फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   11 दुकानदारों के काटे चालान

11 दुकानदारों के काटे चालान

Fri, 16 Feb 2018 02:12 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
11 दुकानदारों के काटे  चालान
तंबाकू उत्पाद बेचने वाले 11 दुकानदारों के काटे चालान, 2200 लगाया जुर्माना
विज्ञापन

निगम की टीम ने वीरवार को शहर के कई सेेक्टरों में कार्रवाई की
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
स्मोक फ्री सिटी में रेहड़ियों और फुटपाथों पर अवैध तरीके से तंबाकू उत्पाद बेचने वालों पर नगर निगम ने शिकंजा कस दिया है। निगम की टीम ने वीरवार को फेज-11, फेज-10, फेज-9, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-9 में 30 दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान 11 दुकानदारों के चालान कर 2200 रुपये जुर्माना किया गया। निगम की इस मुहिम में समाजसेवी संस्था जनरेशन सेवियर एसोसिएशन भी शामिल रही।
आधे दिन तक चली ड्राइव में टीम ने स्कूलों के आसपास जांच की। इस दौरान रयान स्कूल के पास तंबाकू बेच रहे एक दुकानदार पर भी करवाई की। टीम ने सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान कर रहे दो लोगों पर 400 रुपये जुर्माना भी किया।
विज्ञापन

जिक्रयोग है कि देश में तंबाकू से रोजाना 2200 से अधिक लोगों की मौत होती हैं। करीब 90 फीसदी मुख के कैंसर का कारण तंबाकू है। सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद एक्ट 2003 यानी कोटपा के मुताबिक, किसी भी सार्वजनिक स्थल पर बीड़ी-सिगरेट नहीं पी जा सकती। लाइटर देने के बदले में भी जुर्माना हो सकता है। किसी भी शिक्षण संस्थान के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पाद नहीं बेचा जा सकता है और न ही ऑफर किया जा सकता है। इसके साथ न तो नाबालिग को तंबाकू बेचा जा सकता है और न ही उससे बिकवाया जा सकता है। अगर कोई ऐसा करता है तो जुर्माना किया जा सकता है। निगम की टीम में इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह, गुरदीप सिंह, वरिंदर कुमार, संस्था जनरेशन सेवियर एसोसिएशन के डिविजनल को-ऑर्डिनेटर हरप्रीत सिंह शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed