फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   80 lakh fraud in the deal of six Kanal land in village Mataran, case registered against two

Mohali News: गांव मटरां में छह कनाल जमीन के सौदे में 80 लाख की ठगी, दो पर केस दर्ज

Thu, 03 Apr 2025 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
80 lakh fraud in the deal of six Kanal land in village Mataran, case registered against two
मोहाली। गांव मटरां में छह कनाल जमीन का सौदा कर 80 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। इसमें सोहाना पुलिस ने लांडरां निवासी गुलजार सिंह के बयान पर अमन सिटी खरड़ निवासी रणजीत कौर और ड्राइवर रोशन लाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 120बी के तहत केस दर्ज किया गया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसएसपी को दी थी। उन्होंने एसपी रैंक के अधिकारी को मामले की जांच साैंपी थी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता गुलजार सिंह ने बताया कि रणजीत कौर और उसके साथियों ने मई-2024 को गांव मटरां में जमीन बेचने के लिए संपर्क किया था। उन्होंने कहा था कि रणजीत कौर को पैसे की सख्त जरूरत है, इसलिए वह अपनी गांव मटरां में छह कनाल जमीन बेचना चाहती है। 19 जून 2024 को रणजीत कौर के कहने पर एग्रीमेंट किया कि प्रति कनाल जमीन का रेट 68 लाख 75 हजार तय हुआ। शिकायतकर्ता ने इसके बयाने के लिए 80 लाख की रकम में से 30 लाख रुपये नकद और 50 लाख रुपये बजरिया बैंक में ट्रांसफर कर दिए। यह खाता रणजीत कौर के नाम पर था। उन्होंने रजिस्ट्री का समय 19 जुलाई 2024 तय किया था।
विज्ञापन

रजिस्ट्री की तारीख पर शिकायतकर्ता तहसील पहुंच गया लेकिन रणजीत कौर वहां नहीं आई। उसने बार-बार रणजीत कौर से संपर्क किया लेकिन वह नहीं आई। उसे शक हुआ और जांच शुरू की। जांच में पता चला कि आरोपी रणजीत कौर विधवा साधू सिंह असल में जीत कौर पत्नी हरचंद सिंह निवासी करतार नगर खन्ना जिला लुधियाना है। उन्हें पता चला कि रणजीत कौर के नाम पर सिर्फ 1.5 कनाल जमीन है और उनके साथ सौदा करने से पहले इन्होंने और भी लोगों के साथ जमीन का सौदा किया हुआ है। जांच में यह भी सामने आया कि उक्त जमीन पर कमिश्नर डिवीजन रोपड और हाईकोर्ट में केस पेंडिंग चल रहे हैं। उक्त लोगों ने सोची समझी साजिश के तहत उसके साथ ठगी मारी है। पुलिस ने जांच के बाद उक्त दोनों पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed