{"_id":"5c6872e7bdec2273970e5263","slug":"71550349031-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे की आशंका को लेकर 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक फ्लाइट बदं कर दी गई थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे की आशंका को लेकर 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक फ्लाइट बदं कर दी गई थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ से दुबई के लिए फ्लाइट ने उड़ान भरी
कोहरे की आशंका के चलते 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक बंद कर दी गई थी फ्लाइट
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। इंडिगो की ओर से चंडीगढ़-दुबई के बीच चलने वाली फ्लाइट शनिवार को बहाल कर दी गई है। कोहरे की आशंका के चलते इस फ्लाइट को 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक बंद किया गया था। चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर दीपेश जोशी ने बताया कि एयरलाइंस ने अथॉरिटी को इस संबंध में पहले ही अवगत करा दिया था। शनिवार को फ्लाइट अपने निर्धारित समय पर चंडीगढ़ से दुबई के लिए ऑपरेट की गई।
बता दें कि एयरपोर्ट से कुल तीन इंटरनेशनल फ्लाइट ऑपरेट हो रही थीं। इनमें एयर इंडिया बैंकॉक की फ्लाइट को पहले ही बंद किया जा चुका है। इन दिनों चंडीगढ़ से शारजाह और चंडीगढ़ से दुबई के बीच इंटरनेशनल फ्लाइट ऑपरेट हो रही हैं। चंडीगढ़ से दुबई जाने के लिए तीन घंटे 35 मिनट का समय लगेगा। दुबई जाने वाली फ्लाइट में यात्रियों को दिल्ली घूमकर नहीं जाना पड़ता है। इससे यात्रियों का आठ घंटे का समय बचेगा।