{"_id":"5bf07a2fbdec2269bc7ff975","slug":"71542486575-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर जिले में राज्य सरकार खोलेगी रोजगार ब्यूरो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर जिले में राज्य सरकार खोलेगी रोजगार ब्यूरो
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब राज्य के हर जिले में सरकार खोलेगी रोजगार ब्यूरो
- सीयू में आयोजित रोजगार मेले में आयोजित समारोह में कैबिनेट मंत्री चन्नी बोले
- योजना की शुरुआत 21 नवंबर से जिला श्री मुक्तसर साहब से होगी
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। पंजाब सरकार राज्य के नवयुवकों को रोजगार के बेहतर मौके मुहैया करवाने व विदेश भेजने के सही तरीके मुहैया करवाने की दिशा में काम शुरू कर चुकी है। जिसके लिए जिला स्तर पर ‘घर-घर रोजग़ार ब्यूरो’ खोलने जा रही है। जिस की शुरुआत 21 नवंबर से जिला श्री मुक्तसर साहब में होने जा रही है। यह जानकारी पंजाब राज्य के तकनीकी शिक्षा मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने दी। वह चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घडुंआ में लगे रोजगार मेले के उद्घाटनी समारोह के मौके पर नवयुवकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि 25 करोड़ की लागत के साथ हर जिले में खुलने वाले रोजगार ब्यूरो से युवाओं को रोजगार के नये मौके देने के लिए काम करेंगे। चन्नी ने बताया कि इसके मद्देनजर पंजाब सरकार ने नवयुवकों को विदेश भेजने के लिए नई योजना लांच करने का फ़ैसला किया है। इस के साथ ही भविष्य में पंजाबी नौजवान सरकारी एवं सुरक्षित ढंग से विदेशी धरती पर पहुंच सकेंगे। इस युनिवर्सिटी के चांसलर सतनाम सिंह संधू भी हाजिर रहे।
ऐसे ऑनलाइन भी मिल पाएंगे नौकरियों के अवसर
मंत्री चन्नी ने कहा कि राज्य सरकार खुद को केंद्र सरकार की तरफ से चलाए जा रहे नौकरी संबंधित पोर्टल पर रजिस्टर करवाने जा रही है। जिस के साथ राज्य के नौजवानों को पंजाब से बाहर के राज्यों की नौकरियों के बारे में भी जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। साथ ही सरकार की तरफ से हर साल 25 करोड़ सालाना बजट के साथ स्किल डेवलपमेंट सेंटर खोले जा रहे हैं। जहां पीपी मॉडल के अंतर्गत भागीदार कंपनी को ही प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले नौजवानों को रोजगार मुहैया करवाना पड़ेगा।
परीक्षा केंद्रों में लगे सीसीटीवी कैमरे
परीक्षा के दौरान नकल की समस्या को हल करने के बारे में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर सरकार बेहद गंभीर है। इसीलिए मौजूदा अकादमिक वर्ष से तकनीकी परीक्षा के दौरान परीक्षा हाल में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। जिन की निगरानी सीधे तौर पर चंडीगढ़ स्थित तकनीकी शिक्षा के मुख्य दफ्तर से की जाएगी। तकनीकी शिक्षा मंत्री ने बताया कि सरकार द्वारा परीक्षा के नतीजों में पारदर्शिता लाने के लिए उत्तर कापियों की स्कैन कापी इंटरनेट पर उपलब्ध करवाई जाएंगी। जहां से विद्यार्थी अपनी उत्तर पुस्तिकाएं देख पांएगे।