फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   715 boxes of goods stolen from vehicle, case registered against driver

Mohali News: वाहन से सामान के 715 बक्से चोरी, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

Mon, 12 May 2025 01:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
715 boxes of goods stolen from vehicle, case registered against driver
लांडरां/बनूड़। बनूड़ पुलिस ने एक वाहन से सामान के 715 बक्से चोरी करने के आरोप में वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना बनूड़ के प्रमुख इंस्पेक्टर गुरसेवक सिंह ने बताया कि भाग सिंह पुत्र बलदेव निवासी गांव हरिपुर सडोली थाना बद्दी जिला सोलन हिमाचल प्रदेश ने बनूड़ थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसने अपनी गाड़ी के लिए मनोज कुमार निवासी संधवा थाना छाबा जिला छाबा हिमाचल प्रदेश को चालक के तौर पर रखा हुआ था।
विज्ञापन

उसे बद्दी से सामान भरकर बनूड़ से तेपला तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गोदाम के लिए भेजा था, लेकिन दो दिन बाद उन्हें सूचना मिली कि उनकी गाड़ी बनूड़ से जीरकपुर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांव कराला के पास सड़क किनारे खड़ी है। जब उन्होंने वाहन चालक मनोज कुमार को फोन किया, तो उसका फोन बंद था। वह मौके पर पहुंचे, तो पाया कि वाहन से सामान के 715 बक्से गायब थे, जिन्हें वाहन चालक मनोज कुमार ने चोरी कर लिया था। उन्होंने बताया कि इस शिकायत के आधार पर वाहन चालक मनोज कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed