फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   702 people found corona infected in Mohali district, two died

मोहाली जिले में 702 लोग कोरोना संक्रमित मिले, दो की मौत

Tue, 18 Jan 2022 02:15 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
702 people found corona infected in Mohali district, two died
मोहाली। जिले में सोमवार को 702 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं और दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक पुरूष और एक महिला शामिल है। इसकी पुष्टि करते हुए डीसी डॉ. ईशा कालिया ने बताया कि यह कोरोना दिशानिर्देशों के तहत लगाई गई पाबंदियों का असर है कि सोमवार को संख्या घटकर 702 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं और यह राहत की खबर है कि 670 लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर ठीक हो गए।
विज्ञापन

जिले में अभी तक 80226 लोगों कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर बीमार हो चुके हैं और इनमें से 71305 लोग संक्रमण को मात देकर ठीक हो गए। जबकि कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर 1087 लोगों की जान चली गई और अभी 7834 मरीज सक्रिय हैं। इनका इलाज डाक्टरों की देखरेख में चल रहा है। डीसी ने बताया कि सोमवार को जिन दो लोगों की मौत हुई है इनमें एक 78 वर्षीय बुजुर्ग मोहाली निवासी और 60 वर्षीय महिला डेराबस्सी के मोहन नगर की रहने वाली थी और दोनों दिल की बीमारी से पीड़ित थे, इनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। कोरोना पॉजिटिव आने वाले मरीजों का इलाज कोविड प्रोटोकाल के तहत शुरू कर दिया गया है। सोमवार को कोरोना पॉजिटिव आए मामलों में मोहाली से 283, ढकोली से 194, खरड़ से 124, डेराबस्सी से 41, घडुआं से 35, बूथगढ़ और लालड़ू से 7, बनूड़ से 6 और कुराली से 5 केस शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed