{"_id":"5ccdeae8bdec22077c35560e","slug":"61556998888-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई मुलाजिम हड़ताल पर, रुक गया सफाई का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई मुलाजिम हड़ताल पर, रुक गया सफाई का काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। चंडीगढ़ में मुलाजिमों की मांगों को लेकर मरणव्रत पर चल रहे मुलाजिम नेता सज्जन सिंह को जबरदस्ती पुलिस द्वारा उठाकर अस्पताल पहुंचाने के मामले का विरोध शुरू हो गया है। शनिवार को शहर के सफाई मुलाजिम सड़कों पर उतर गए। उन्होंने शहर की सफाई का काम रोक दिया। दिन में मुलाजिमों ने कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के घर के घेराव की कोशिश की। हालांकि पुलिस व प्रशासन ने उन्हें दशहरा ग्राउंड के पास ही रोक दिया, साथ ही सफाई मुलाजिमों की दस सदस्यीय कमेटी की मंत्री से मुलाकात करवाई। मुलाजिम चीफ सेक्रेटरी व सीएम से मुलाकात कर उनकी मांगें पूरी करने की मांग पर अड़े थे। इसके बाद मंत्री ने चीफ सेक्रेटरी से फोन पर बात कर उन्हें जल्दी ही चीफ सेक्रेटरी व पंजाब सीएम से मुलाकात का भरोसा दिया। इसके बाद मुलाजिम शांत हुए। हालांकि मुलाजिमों ने साफ किया कि जब तक सरकार उनकी मांगों को सीधे तौर पर नहीं मानती, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने मुश्किल की इस घड़ी में लोगों से सहयोग की अपील की है।
शनिवार सुबह ही मुलाजिमों ने पूरे शहर में सफाई का काम ठप कर दिया। किसी भी मार्केट या सड़क की सफाई नहीं हुई। सभी जगह गंदगी के ढेर लग गए। इसके बाद सारे मुलाजिम फेज-9 में पीसीए स्टेडियम के पास इकट्ठे हुए। साथ ही संघर्ष को तेज करने को लेकर प्लानिंग बनी। इसके बाद पूरे जिले से जुटे मुलाजिम पंजाब एंड यूटी मुलाजिम व पेंशनर एक्शन कमेटी के बैनर तले रोष मार्च करते हुए कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के घर की तरफ निकले। हालांकि पुलिस व प्रशासन की टीमों ने उन्हें दशहरा ग्राउंड के पास ही रोक दिया। करीब एक घंटे तक मुलाजिमों को तपती धूप में रोके रखा गया। इसके बाद मुलाजिमों की 10 सदस्यीय कमेटी की कैबिनेट मंत्री से मुलाकात करवाई गई, तब जाकर मुलाजिम शांत हुए। वहीं, मुलाजिमों का कहना था कि उनका यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा, जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं।
जिक्रयोग है कि इससे पहले भी एक बार शहर में ऐसी स्थिति बन गई थी। उस समय कई दिन सफाई का काम बंद रहा था। इसके बाद मामला अदालत में पहुंच गया था। आखिर में अदालत के आदेश पर सफाई का काम हुआ था। इस मौके पर सफाई मजदूर फेडरेशन के सीनियर उपप्रधान सोहन सिंह, महासचिव पवन गोडयाल, सफाई मजदूर यूनियन नगर निगम मोहाली के प्रधान शोभा सिंह, मदन लाल, डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन कमेटी के प्रधान राजन चबरिया, ठेका मुलाजिम के सीनियर नेता गुरप्रीत सिंह राजा, अनिल कुमार, डेराबस्सी से राजेश कुमार, जीरकपुर से प्रदीप कुमार सूद, लालडू से हरविंदर सिंह समेत कई लोग हाजिर थे।
विज्ञापन
मार्केटों की हालत खराब, लोग हुए परेशान
शहर में सफाई का काम रुक जाने के बाद मार्केटों की हालत काफी खराब हो गई। सफाई का काम रुकने के पहले दिन ही लगभग सभी मार्केटों में कूड़े के ढेर लग गए। कूड़ा कूड़ेदानों से बाहर बिखरना शुरू हो गया। जिसमें पशु मुंह मार रहे थे। पार्षद अशोक झा का कहना है कि यदि हड़ताल लंबी चलती है तो लोगों की परेशानी बहुत ज्यादा बढ़ सकती है।
ये हैं मुलाजिमों की मुख्य मांगें
- मुलाजिम वेलफेयर एक्ट को लागू करना।
- विभिन्न तरीकों से रखे मुलाजिमों को पक्का करना।
- डीए की 3 किस्तें समेत 40 महीनों का बकाया जारी करना।
- पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करना।
- सुप्रीम कोर्ट का फैसला, समान काम समान वेतन लागू करना।
- 13 सूत्री मांगपत्र को लागू करना।