{"_id":"5c671e6cbdec22738813bc57","slug":"61550261868-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालोनाइजर पर बरसाती नाले पर पाइप डाल कर अवैध कब्जा करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालोनाइजर पर बरसाती नाले पर पाइप डाल कर अवैध कब्जा करने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसाती नाले पर अवैध कब्जे का आरोप, नप ने बंद कराया काम
मामला संज्ञान में नगर परिषद ने मौके पर अधिकारी को भेज
डेराबस्सी। मुबारिकपुर सड़क पर स्थित फोकल प्वाइंट औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फैक्ट्रियों के प्रबंधकों ने एक कालोनाइजर पर यहां से निकलते बरसाती नाले ही अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। नगर काउंसिल अधिकारियों को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्रबंधकों ने बताया कि प्लाट नंबर डी-48 और डी-49 के पिछली तरफ से दशकों से बरसाती पानी की निकासी के लिए कुदरती नाला गुजर रहा है। इसमें बारिश के दिनों में काफी तेज बहाव में पानी आता है। इसके अलावा आम दिनों में भी पानी का निकासी होती रहती है। आरोप है कि अब इसके नजदीक एक कालोनाइजर की ओर से इंडस्ट्री कालोनी काटी गई है। कथित तौर पर उसने नाले को मिट्टी डालकर बंद कर दिया है और निकासी के लिए छोटा पाइप डाल दिया है। इससे कुदरती बहाव में रुकावट पैदा हो गई है। बाकी जगह पर लेंटर डालकर कब्जा करने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने रोष प्रकट करते हुए कहा कि जीरकपुर के बलटाना क्षेत्र में भी इसी तरह भूमाफिया की ओर से कुदरती नदी-नालों पर कब्जे कर लिए हैं जिस कारण बारिश के दिनों में कालोनियों में पानी भर जाता है। कई साल पहले बारिश के दिनों में एक घर में पानी भरने के कारण सरकारी बैंक अधिकारी के घर में करंट आने से उसकी मौत हो गई थी।
मौके पर कालोनाइजर की ओर से काम कर रहे अधिकारी पवन छाबड़ा ने कहा कि मजदूरों की ओर से गलती के साथ गलत जगह पाइप डाल दिए थे। मामला ध्यान में आने बाद में काम बंद करवा दिया है।
विज्ञापन
नगर काउंसिल के कार्यकारी अफसर सुखजिंदर सिंह सिद्धू ने कहा कि मामला ध्यान में आने बाद में मौके पर अधिकारी भेज कर काम बंद करवा दिया है। मामले की जांच कर बनती कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई की जाएगी : एसडीओ
ड्रेनज विभाग के एसडीओ राघव गर्ग ने कहा कि जल्दी ही मौके का दौरा कर बरसाती नाले पर किए जा रहे अवैध कब्जे को हटाने के अलावा संबंधित कालोनाइजर के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।
कैप्शन-कालोनाइजर की ओर से बरसाती नाले पर पाइप डाल कर अवैध कब्जे का दृश्य।