फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   600 people got vaccinated with corona vaccine in a camp planted in Phase-5 of Mohali to beat the corona

कोरोना को मात देने के लिए मोहाली के फेज-5 में लगाए गए िशिवर में 600 लोगों ने लगवाया कोरोना वैक्सीन का टीका

Mon, 10 May 2021 02:13 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
600 people got vaccinated with corona vaccine in a camp planted in Phase-5 of Mohali to beat the corona
मोहाली। फेज-5 में रविवार को वीकेंड लॉकडाउन के बीच पार्षद बलजीत कौर की अगुवाई में कोरोना टीकाकरण के लिए शिविर लगाया गया। इस अवसर पर रिकॉर्ड 600 लोगों ने टीकाकरण करवाया, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
विज्ञापन

वहीं, इससे यह अंदाजा भी लगाया जा सकता है कि लोग कोरोना महामारी से बचने के लिए कितने गंभीर हो गए हैं। इस अवसर पर टीकारकण के दौरान किसी को दिक्कत न आए, इसके उचित इंतजाम किए गए थे। सेहत विभाग के अधिकारियों का कहना था कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार को फेज-5 के वार्ड नंबर-7 में स्थित सरकारी स्कूल में लगाए गए शिविर में कोरोना टीकाकरण के लिए सिविल अस्पताल मोहाली से डॉक्टरों की टीम पहुंची थी। इस मौके पर लोगों का उत्साह बढ़ाने के लिए खुद शहर के मेयर अमरजीत सिह जीती सिद्धू, डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी, पार्षद प्रमोद मित्रा और पार्षद बन्नी भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इस शिविर में टीकाकरण के लिए लोगों का उत्साह बढ़ाने को म्यूजिक डायरेक्टर सचिन आहूजा, सिंगर बंटी बैंस, मिस्टा बाजा, माशा अली, रमन थरेजा, अजय और दीपक, विक्की और गुरमीत भी मौजूद रहे। इस मौके मेयर ने लोगों से कहा कि जिस आयु वर्ग के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। उस वर्ग के लोग खुद का टीकाकरण जरूर करवाएं, ताकि इस महामारी को मात दी जा सके। उन्होंने इस दौरान मोहाली ट्रैफिक पुलिस के प्रयास की प्रशंसा की, जिसके तहत बुजुर्गों को पुलिस की गाड़ी घर से लेने के लिए पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed