{"_id":"5c6872e4bdec2229d23980c8","slug":"51550349028-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर सप्ताह शनिवार और रविवार को लगता है ट्रैफिक जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर सप्ताह शनिवार और रविवार को लगता है ट्रैफिक जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीकेंड पर जीरकपुर में जाम हुआ आम
हर सप्ताह शनिवार और रविवार को लगता है जाम, लोगों को होती है भारी परेशानी
समस्या के स्थायी समाधान के लिए नहीं किए जा रहे प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। जीरकपुर के शहरी क्षेत्र में पटियाला-अंबाला हाईवे पर सप्ताह में दो दिन शनिवार और रविवार को ट्रैफिक जाम रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शनिवार को भी इस रूट पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही। हाईवे किनारे होटल, ढाबे व मैरेज पैलेस होने के चलते अधिकतर लोग यहां आते-जाते हैं। वीकेंड पर मॉल्स में भीड़ ज्यादा होती है। यही वजह है कि पटियाला चौक से पंचकूूला मोड के बीच वाहनों की तादात बढ़ जाती है और इस एरिया में ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ जाती है।
जाम से निपटने की जिम्मेदारी ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की है, लेकिन वे सिर्फ चौराहों पर खड़े रहते हैं। पटियाला से चंडीगढ़ के लिए आने वाली हैवी ट्रैफिक को छत्त लाइट प्वाइंट से 200 फीट रिंग रोड पर डायवर्ट करने से कुछ समस्या हल हो सकती है लेकिन इस पर काम नहीं किया जा रहा है, क्योंकि फ्लाईओवर के नीचे सड़क काफी कंजस्टेड है ऊपर से कुछ सौ मीटर की दूरी पर ही पटियाला चौक व पंचकूला मोड़ हैं।
ट्रैफिक सिग्नल बंद करने पर भी लगता है जाम
अंबाला सड़क पर दो ट्रैफिक सिग्नल हैं जिनमें एक सिंघपुरा चौक पर और दूसरा मैक डी के पास। जहां ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए पुलिस को इन लाइट्स को बंद करना पड़ता है। इस वजह से भी यहां पर वाहन चालक मनमाने तरीके से सड़क को पार करते हैं। इस कारण यहां ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। हालांकि दिन में ट्रैफिक पुलिस कर्मी ट्रैफिक संभालने के लिए खड़े रहते हैं।
विज्ञापन
निजी वाहन चालकों को डायबर्ट करना मुश्किल
शहर में बने मॉल्स व होटल्स में वीकेंड के चलते ज्यादा लोग आते हैं। इस वजह से शनिवार व रविवार को पटियाला चौराहे से पंचकूला मोड़ के बीच ट्रैफिक जाम होता है। इस दौरान 20-25 ट्रैफिक पुलिस कर्मी ट्रैफिक संभालने में जुटे रहते हैं। ट्रैफिक पुलिस की मानें तो दिल्ली से चंडीगढ़ को आने वाली हरियाणा रोडवेज की बसें तो वह डायवर्ट कर फ्लाईओवर के ऊपर से भेज देते हैं, लेकिन निजी वाहन चालकों को डायवर्ट करना संभव नहीं है। मैक डी चौराहे पर प्रॉपर ट्रैफिक सिग्नल न होने व 200 फीट रोड से मैक डी चौक पर अंबाला की तरफ रांग साइड आते ट्रैफिक के कारण भी ट्रैफिक मैनेजमेंट में दिक्कत आती है।