फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   सिटी के लोग उठा रहे है समस्या, नहीं हो रही है सुनवाई

सिटी के लोग उठा रहे है समस्या, नहीं हो रही है सुनवाई

Sat, 16 Feb 2019 01:47 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 16 Feb 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
सिटी के लोग उठा रहे है समस्या, नहीं हो रही है सुनवाई
शिवालिक सिटी के लोग उठा रहे समस्या, नहीं हो रही सुनवाई
विज्ञापन

लोगों ने सीएम की पूर्व ओएसडी से मुलाकात कर सौंपा मांगपत्र
आरोप- नई रिहायशी कालोनियों के बिल्डर उनकी कालोनी के सीवरेज सिस्टम से जोड़ रहे कनेक्शन
अमर उजाला ब्यूरो
खरड़। शिवालिक सिटी कालोनी के निवासियों ने सीएम की पूर्व ओएसडी लखविंदर कौर गरचा को मांगपत्र देकर बरसाती पानी वाले सिस्टम को ठीक करवाने, कालोनी में लगे दूसरे ट्यूबवेल से पानी की सप्लाई चालू करवाने तथा पड़ोसी कालोनियों को शिवालिक सिटी के सीवरेज सिस्टम तथा वाटर टैंक के साथ कनेक्शन जोड़ने से रोकने की मांग की है। लखविंदर कौर ने लोगों को विश्वास दिलाया कि वह संबंधित विभाग के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के साथ बातचीत करके उनकी समस्याओं को हल करवाएंगी।
मांगपत्र में शिवालिक सिटी रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान अजीत सिंह, सुरिंदर सिंह नागरा, भजन सिंह चीमा, जसपाल सिंह, रघुबीर सिंह चाहल, संतोख सिंह बांसल, प्यारा सिंह, हरपाल सिंह अटवाल, गुरपाल सिंह आदि ने बताया कि कालोनी के आसपास वाली नई रिहायशी कालोनियों के मालिक उनकी कालोनी के गेट नंबर 3 तथा अन्य क्षेत्रों में सीवरेज के साथ कनेक्शन जोड़ने में लगे हुए हैं जबकि नियम के अनुसार प्रत्येक नई रिहायशी कालोनी के बिल्डर को नगर काउंसिल की हिदायतों अनुसार अपना सीवरेज सिस्टम और पीने वाले पानी का प्रबंध खुद करना होता है। उन्होंने बताया कि कालोनी में लगाया गया दूसरा ट्यूबवेल लोगों को पानी की सप्लाई नहीं कर रहा है। इस बारे में नगर काउंसिल को लिखित शिकायत देने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। कालोनी के बीच वाला बरसाती पानी वाला सिस्टम भी खराब चल रहा है जिस कारण गेट नंबर 1 पर पानी इकट्ठा हो जाता है।
विज्ञापन


जांच होनी चाहिए : लखविंदर
समस्याएं सुनने के बाद लखविंदर कौर ने कहा कि हैरानी की बात है कि दूसरी रिहायशी कालोनियों में संबंधित बिल्डरों द्वारा कोई सीवरेज सिस्टम और वाटर टैंक आदि की प्लानिंग नहीं की गई है जबकि काउंसिल खरड़ द्वारा ऐसे बिल्डरों की कालोनियों के नक्शे पास किए हुए हैं, जिनकी जांच होनी चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय निकाय विभाग के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू से मांग की कि भविष्य में नई बनने वाली कालोनियों के बिल्डरों को सख्त हिदायतें दी जानी चाहिए कि वह अपनी कालोनियों में नक्शे की शर्तों के अनुसार सीवरेज सिस्टम तथा वाटर टैंक समेत अन्य सभी जरूरी सुविधाएं जरूर रखें ताकि लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो कैप्शन- पूर्व ओएसडी लखविंदर कौर को मांग पत्र देते शिवालिक सिटी के निवासी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed