फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   50888 children were given medicine on the second day of pulse polio campaign

पल्स पोलियो मुहिम के दूसरे दिन 50888 बच्चों को पिलाई दवा

Tue, 21 Jun 2022 02:12 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
50888 children were given medicine on the second day of pulse polio campaign
मोहाली। जिले में चल रही पल्स पोलियो मुहिम के दूसरे दिन सोमवार को 50,888 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। साथ ही सेहत विभाग की टीम ने निर्धारित लक्ष्य का 70 फीसदी हिस्सा पूरा कर लिया है। पहले दिन 61,241 बच्चों को दवा पिलाई गई थी।
विज्ञापन

जिले में 1,60,455 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। सिविल सर्जन डॉ. आदर्शपाल कौर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मुहिम के दूसरे दिन भी स्वास्थ्य कर्मियों ने घर-घर जाकर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई। मुहिम को सफल बनाने के लिए जिले में 1254 टीमें बनाई गई हैं। इनमें से 1100 टीमें घर-घर जाकर दवा पिला रही हैं और 41 ट्रांजिट टीमें लगाई गई हैं। कोई भी बच्चा दवा से वंचित न रहे यह सुनिश्चित करने के लिए कुल 2508 वैक्सीनेटरों के अलावा 120 पर्यवेक्षकों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

सेहत कर्मी कुल 4,11,710 घरों और अन्य जगहों का दौरा करेंगे। इस मुहिम की टीमों में डॉक्टर, एलएचवी, एएनएम, स्वास्थ्य निरीक्षक, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता और नर्सिंग कॉलेज के छात्र शामिल हैं। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. गिरीश डोगरा ने कहा कि जिले के तीन ब्लॉक घंडुआं, बूथगढ़ और डेराबस्सी के अधीन वाले सभी गांवों, कस्बों और शहरों में स्वास्थ्य कर्मियों ने सोमवार को घर-घर जाकर यह सुनिश्चित किया कि कोई भी बच्चा दवा लेने से वंचित न रहे। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि वह भी मुहिम को कामयाब बनाने में टीम का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed