फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   50 huts ashes in Vilalge Sundara, alive girl burnt

सुंडरा में 50 झोंपड़ियां राख, बच्ची जिंदा जली

Sun, 15 May 2022 01:36 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
50 huts ashes in Vilalge Sundara, alive girl burnt
डेराबस्सी। गांव सुंडरा में शनिवार को खेतों में लगी आग ने पास स्थित 50 झुग्गियों को चपेट में ले लिया। आग इतनी भयंकर थी कि इसमें डेढ़ साल की बच्ची जिंदा जल गई। वहीं एक और तीन साल की बच्ची भी झुलस गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग की सूचना के बाद पंचकूला, रामगढ़ और डेराबस्सी से दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंचीं। उन्होंने करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गांव के एक व्यक्ति ने खेत में नाड़ को आग लगाई थी जिसकी लपटों ने झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग में जली डेढ़ साल की बच्ची रूपाली के पिता रामबीर और मां चांदनी दोनों काम पर गए हुए थे। आग में अपना घर खोने के बाद लोगों को चिंता थी कि वे अब कहां रहेंगे। दमकल अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि खेतों में नाड़ को लगी आग की लपटों से सारी झुग्गियां जल गईं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर दमकल की आठ गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

राख में सामान ढूंढते नजर आए लोग
आग लगने के बाद बेघर हुए लोगों के चेहरे पर दुख साफ दिखाई दे रहा था। वे काफी देर तक राख में अपना सामान ढूंढते नजर आए। मौके पर मौजूद लोग पृथ्वी कुमार, सूरज, रामब्रिज, पप्पू, गोलू, गोविंद आदि ने बताया कि आग में उनकी झुग्गियों में रखी नकदी व कीमती सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचकूला से आई दमकल व एंबुलेंस की गाड़ियां
पंचकूला पुलिस की डायल 112 पर तैनात स्टाफ सूचना पर मौके पर पहुंचा और आग में फंसे लोगों को बचाया। पंचकूला फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां व एंबुलेंस की चार गाड़ियां पहुंचीं। वहीं एंबुलेंस में घायल बच्ची को सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल पहुंचाया। वहां जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed