फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   डेराबस्सी में हफ्ते में स्वाईन फ्लू के साथ एक ओर मौत

डेराबस्सी में हफ्ते में स्वाईन फ्लू के साथ एक ओर मौत

Thu, 31 Jan 2019 01:25 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 31 Jan 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
डेराबस्सी में हफ्ते में स्वाईन फ्लू के साथ एक ओर मौत
- गांव दंदराला निवासी 23 वर्षीय के नौजवान ने अस्पताल में दम तोड़ा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी। जानलेवा बीमारी स्वाइन फ्लू तेजी के साथ हलका डेराबस्सी में पैर पसारती जा रही है। बीते एक हफ्ते में डेराबस्सी में स्वाइन फ्लू से दूसरे व्यक्ति की मौत हो गई है। इस बीमारी के साथ बीती रात गांव दंदराला निवासी एक 23 वर्षीय के नौजवान ने चंडीगढ़ अस्पताल में उपचाराधीन दम तोड़ दिया है। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह निवासी गांव दंदराला के रूप में हुई है। मृतक का सात दिन पहले मंगलवार उसकी मौत वाले दिन लड़का हुआ था। उसने गांव में अपने घर सुअर पाले हुए हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले गांव इबारिमपुर निवासी एक साठ वर्षीय बुजुर्ग ने चंडीगढ़ अस्पताल में मौत हो गई थी।
गांव दंदराला से एकत्रित की जानकारी अनुसार गुरप्रीत सिंह को बीती 23 तारीख को बुखार व खांसी की शिकायत होने पर तहसील रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां आराम न मिलने कारण उसे 25 तारीख को चंडीगढ़ सेक्टर-32 अस्पताल में रैफर कर दिया। चंडीगढ़ अस्पताल में बीती रात उसकी उपचाराधीन मौत हो गई। गांव में स्वाइन फ्लू के साथ नौजवान की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह हरकत में आ गया।
विज्ञापन

बात करने पर सिविल अस्पताल की एसएमओ डा. संगीता जैन ने कहा कि सेहत विभाग की टीम की तरफ से मृतक के परिवार और पूरे गांव का सर्वे किया गया। टीम के सदस्यों की तरफ से घर घर जा कर लोगों की जांच की गई, जिस दौरान कोई भी संदिग्ध मरीज सामने नहीं आया। मृतक के परिवार में उसके संपर्क में रहने वाले आठ सदस्यों जरूरी दवा दी गई है। इसके अलावा इस बीमारी से पीड़ित दो ओर मरीज अलग अलग निजी अस्पतालों में इलाज करवा कर रहे हैं, जिनमें ढकोली निवासी 59 सालों की अजैब कौर और गांव मेहमदपुर निवासी बहादुर सिंह हफ्ते से उपचाराधीन हैं। उन्होंने बताया कि आज अस्पताल की ओपीडी में दो संदिग्ध मरीज सामने आए थे जिन्हें दवा दी गई है। 23 तारीख को हुई थी गांव इबराहिमपुर निवासी बुजुर्ग की मौत बीती 23 तारीख को गांव इबहारिमपुर निवासी साठ सालों की सुरिंदर कौर पत्नी अवतार सिंह की चंडीगढ़ सेक्टर-32 अस्पताल में उपचाराधीन मौत हो गई थी। हलके में लगातार मौतें होने साथ लोगों में दहशत पाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्शन -सेहत विभाग की टीम गांव दंदराला में सर्वे करती हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed