{"_id":"6070b6258ebc3eda4d71b7f1","slug":"3673-people-got-vaccinated-in-mohali-on-friday-mohali-news-pkl4098583151","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुक्रवार को जिले के 3673 लोगों ने लगवाया कोरोना से बचाव के लिए टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्रवार को जिले के 3673 लोगों ने लगवाया कोरोना से बचाव के लिए टीका
विज्ञापन
मोहाली। कोरोना से बचाव के लिए शुक्रवार को 3673 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली। जिले में अभी तक 68233 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। हालांकि 8723 लोग कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं। इनमें सेहत कर्मी और फ्रंट लाइन वर्कर भी शामिल हैं।
मोहाली में शुक्रवार को 3673 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली। जबकि 243 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज ली। मोहाली में कोवाशील्ड सहित कोवैक्सीन से भी टीकाकरण किया जा रहा है। शुक्रवार को कोवाशील्ड की पहली डोज लेने वालों में 19 सेहत कर्मी, 206 फ्रंट लाइन वर्कर, 45 से 59 वर्ष के आयु वाले 2243 लोग व 60 वर्ष से अधिक उम्र के 1003 लोग शामिल थे। जबकि 33 सेहत कर्मियों ने इस वैक्सीन की दूसरी डोज ली। इसी तरह 80 फ्रंट लाइन वर्कर्स, 45 से 59 वर्ष की आयु वाले 50 लोगों ने व 60 साल से अधिक आयु वर्ग वाले 31 लोगों को कोवाशील्ड की दूसरी डोज दी गई। वहीं, 6 सेहत कर्मियों को कोवैक्सीन की पहली डोज दी गई। इस वैक्सीन की पहली डोज लेने वालों में 45 से 59 साल की उम्र वाले 116 लोग व 60 से अधिक आयु वर्ग के 80 लोग शामिल हैं। जिले में अभी तक 9741 सेहत कर्मियों को कोवाशील्ड की पहली व 4419 को दूसरी डोज दी जा चुकी है। 11615फ्रंट लाइन वर्कर्स को इस वैक्सीन की पहली व 3129 को दूसरी डोज मिल चुकी है। 45 से 59 वर्ष की आयु वाले 15387 लोगों को पहली व 290 को दूसरी डोज लगा दी गई है। इसी तरह 60 वर्ष से अधिक आयु वाले 28516 लोगों को इस वैक्सीन की पहली व 806 को दूसरी डोज मिल चुकी है। कोवैक्सीन टीकाकरण की बात करें तो जिले में अभी तक 320 सेहत कर्मियों को इस वैक्सीन की पहली व 26 को दूसरी डोज दी गई है। 214 फ्रंट लाइन वर्कर इसकी पहली व 11 को दूसरी डोज दी जा चुकी है। 45 से 59 वर्ष की आयु वाले 892 लोगों को पहली व 22 को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। 60 वर्ष से अधिक आयु वाले 1548 लोगों को इस वैक्सीन की पहली व 20 को दूसरी डोज मिल चुकी है।