फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   350-page chargesheet filed against eight in Balachauriya murder case

Mohali News: बलाचौरिया हत्याकांड में आठ पर 350 पन्नों की चार्जशीट दाखिल

Wed, 25 Mar 2026 01:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
350-page chargesheet filed against eight in Balachauriya murder case
मोहाली। सोहाना क्षेत्र में कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचौरिया की हत्या के मामले में मोहाली पुलिस ने कार्रवाई कर आठ आरोपियों के खिलाफ करीब 350 पन्नों की चार्जशीट अदालत में दाखिल कर दी है। यह चार्जशीट क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश की गई, जिसमें हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने दाखिल चार्जशीट में जुगराज सिंह, ऐशदीप, मनदीप सिंह मोटा, गगनदीप सिंह, आकाशदीप, तरनदीप, दविंदर उर्फ टिक्का (टैक्सी चालक) और शूटर करण पाठक को आरोपी बनाया है। मामले में करीब 55 गवाहों को शामिल किया गया है, जिससे केस को मजबूत आधार देने की कोशिश की गई है। इसके अलावा पुलिस की गिरफ्त से बाहर शूटर आदित्य कपूर, गैंगस्टर बलजिंदर उर्फ डोनी बल, अरविंदर सिंह, जसदीप और अरविंदरजीत उर्फ मनी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी करवाए हैं। पुलिस के अनुसार, इस हत्याकांड से जुड़े एक अन्य आरोपी मिड्डी को पहले ही पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया था।
विज्ञापन

यह है मामला
घटना 15 दिसंबर की है। सोहाना इलाके में चार दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट चल रहा था। इसी दौरान आरोपी करण पाठक, आकाशदीप, तरनदीप और आदित्य कपूर कार्यक्रम में पहुंचे। बताया जा रहा है कि हमलावर सेल्फी लेने के बहाने राणा बलाचौरिया के करीब आए और अचानक उसके सिर में गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। गंभीर रूप से घायल राणा बलाचौरिया को तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस को घटनास्थल से गोली के खोखे भी बरामद हुए थे। घटना के कुछ समय बाद इस कबड्डी टूर्नामेंट में पंजाबी गायक मनकीरत औलख के आने का भी कार्यक्रम था। वहीं, इस हत्याकांड की जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर बंबीहा गैंग ने ली थी। पुलिस अब फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापे मार रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed