फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   34.80 lakh duped in the name of Australian work visa

Mohali News: ऑस्ट्रेलिया के वर्क वीजा के नाम पर 34.80 लाख ठगे

Mon, 02 Mar 2026 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
34.80 lakh duped in the name of Australian work visa
-शाइन वीजा कंसल्टेंट के मालिक समेत तीन पर केस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। ऑस्ट्रेलिया का वर्क वीजा लगवाने का झांसा देकर 34.80 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। थाना फेज-11 पुलिस ने सेक्टर-67 साइन वीजा कंसल्टेंट के मालिक, एक सहयोगी और मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता हरकीरत सिंह निवासी गांव तरखानावाली जिला गुरदासपुर ने एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि वह ऑस्ट्रेलिया जाना चाहता था। सोशल मीडिया पर विज्ञापन देखने के बाद उसने सेक्टर-67 के सीपी-67 मॉल के यूनिट नंबर 709 में चल रहे शाइन वीजा कंसल्टेंट कंपनी के दफ्तर से संपर्क किया। कंपनी के मालिक करणदीप सिंह, अमनदीप सिंह और कर्मचारी कमल ने 10-15 दिनों में वीजा लगवाने का भरोसा दिया और प्रति व्यक्ति 10 लाख रुपये खर्च बताया।
विज्ञापन


उसने अपने भाई व दोस्तों सहित कुल 34.80 लाख रुपये बैंक ट्रांसफर और नकद दिए। आरोप है कि कंपनी ने वीजा की कॉपियां और टिकटें दीं, लेकिन जांच में वीजा फर्जी निकले। दिल्ली एयरपोर्ट पर भी दस्तावेज फर्जी पाए गए। बाद में कंपनी ने 25 लाख रुपये के पांच चेक दिए लेकिन राशि वापस नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी (मुख्यालय) की जांच रिपोर्ट में धोखाधड़ी की पुष्टि होने के बाद एसएसपी ने केस दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने इमिग्रेशन एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। इस कंपनी के खिलाफ पहले भी धोखाधड़ी का केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed