{"_id":"5fdfb4e88ebc3e3dd43a0777","slug":"32-lakh-will-be-spent-on-sewerage-line-in-shivalik-vihar-mohali-news-pkl397886021","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवालिक विहार में सीवरेज लाइन पर खर्च होंगे 32 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवालिक विहार में सीवरेज लाइन पर खर्च होंगे 32 लाख
विज्ञापन
जीरकपुर। शिवालिक विहार कॉलोनी में सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए प्रशासन की ओर से लाखों रुपये की लागत से सीवरेज की नई लाइन डाली जाएगी, जिसको हाईवे के साथ जोड़ने की मंजूरी को लेकर प्रशासन की ओर से एनएचएआई को पत्र लिखकर भेजा गया है।
जानकारी के मुताबिक, पभात क्षेत्र के अंदर पिछले कुछ साल के दौरान भारी संख्या में कॉलोनियों का विस्तार हुआ है, जिस कारण यहां रहने वाले लोगों की आबादी में हजारों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। वहीं, दूसरी ओर आबादी बढ़ने के बाद यहां पर रहने वाले लोगों की ओर से बुनियादी सुविधाओं की मांग में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली, जिसमें सबसे ज्यादा दिक्कत कॉलोनियों के अंदर सीवरेज लाइन ओवरफ्लो को लेकर आई है और आए दिन इलाके के अलग-अलग हिस्सों में सीवरेज लाइन ओवरफ्लो होकर जाम हो जाती है।
नगर परिषद के सर्वे के बाद शुरू हुआ काम
जानकारी के मुताबिक कॉलोनी निवासियों की ओर से लगातार मिलने वाली शिकायतों के बाद अधिकारियों की टीम ने इलाके का सर्वे किया और यहां पर नई सीवरेज लाइन बिछाने का फैसला लिया गया। वहीं, नई सीवरेज लाइन के प्रोजेक्ट लेकर प्रस्ताव बनाकर विभाग के उच्चाधिकारियों के पास भेजकर मंजूरियां प्राप्त की। दूसरी ओर, सीवरेज लाइन के पड़ाव के तहत एक पत्र एनएचएआई को भेजा गया है, ताकि सीवरेज लाइन का कनेक्शन को मुख्य लाइन के साथ जोड़ने की मंजूरी प्रदान की जाए।
विज्ञापन
पभात के अंदर सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या को दूर करने के लिए करीब 32 लाख रुपये की लागत से नई सीवरेज लाइन बिछाई जानी है। इसका कनेक्शन पटियाला हाईवे पर मेन लाइन के साथ जोड़ने की मंजूरी को लेकर एनएचएआई को पत्र लिखा जा चुका है। वहीं, मंजूरी मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
-कुलवन्त सिंह, जेई, सीवरेज एवं पानी विभाग, जीरकपुर।