{"_id":"609c3c778ebc3eadd3369c83","slug":"30-people-arrested-in-violation-of-rules-in-zirakpur-mohali-news-pkl41316425","type":"story","status":"publish","title_hn":"सख्ती : जीरकपुर में रात के कर्फ्यू और कोरोना दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने पर 23 लोग किए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सख्ती : जीरकपुर में रात के कर्फ्यू और कोरोना दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने पर 23 लोग किए गिरफ्तार
विज्ञापन
जीरकपुर। सिटी पुलिस ने रात्रि कर्फ्यू और डीसी के कोरोना दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में 17 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है और 23 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को बांड भरने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया है।
जीरकपुर पुलिस स्टेशन के एसएचओ ने बताया कि जिन सैलून मालिकों और अन्य दुकानदारों के खिलाफ रात्रि कर्फ्यू के दौरान भी दुकान खोलने का केस दर्ज किया गया है उनमें जयपुरिया मार्केट में अनुभव रंगा निवासी ब्लॉक-सी रेल विहार, नावेद अहमद निवासी मकान नंबर -1140 सेक्टर-18सी चंडीगढ़, समीर कालड़ा निवासी सुखना कॉलोनी जीरकपुर और नौशाद उर्फ सोनू निवासी चंडीगढ़, रवि कुमार, प्रदीप कुमार निवासी हरमिलाप नगर बलटाना, सदाम निवासी प्रीत विहार बलटाना, अखिल उल्साद निवासी शिवा एनक्लेव जीरकपुर, अश्वनी कुमार निवासी सेक्टर-30बी चंडीगढ़, मलकीत सिंह निवासी गांव सोदेवाला जिला मानसा, जगदीप सिंह निवासी एकेएस कॉलोनी पभात रोड, एक स्पा मालिक जगदीप, सैलून मालिक मीता चौधरी निवासी फ्लैट नंबर-7 लोहगढ़, सैलून मालिक जहांगीर और क्यूम निवासी रविंदरा एनक्लेव बलटाना, मोहम्मद एतराज उर्फ सोनू खान निवासी मनीमाजरा चंडीगढ़ के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसी तरह रात्रि कर्फ्यू मेें भी बेवजह बाइक पर बिना मास्क के घूमने के आरोप में राकेश कुमार निवासी बाजीगर बस्ती, गांव नगला, सलिंदरजीत सिंह निवासी गांव सराय बंजारा जिला पटियाला और जसवीर सिंह निवासी गांव सिंघपुरा को गिरफ्तार किया गया है। इसी तरह रात्रि कर्फ्यू में भी स्पा खोलने के आरोप में अरुण सिंह निवासी गांव श्रीनगर गढ़वाल उत्तराखंड, हरमन गिल व शुभम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनके अलावा सैलून और अन्य दुकानें खोलने के आरोप में महिंगा उर्फ महिंदर सिंह निवासी सेक्टर-29 चंडीगढ़, इमरान खान निवासी सेक्टर-44डी चंडीगढ़ के खिलाफ केस दर्ज कर उक्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस स्टेशन में बांड भरने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया है। साथ पुलिस ने उक्त सभी आरोपियों को हिदायत दी है कि वह रात्रि कर्फ्यू का उल्लंघन न करें।