फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   टीडीआई सिटी के 200 परिवार करेंगे मतदान का बहिष्कार

टीडीआई सिटी के 200 परिवार करेंगे मतदान का बहिष्कार

Mon, 06 May 2019 01:48 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
टीडीआई सिटी के 200 परिवार करेंगे मतदान का बहिष्कार
मोहाली। टीडीआई सिटी के बाशिंदे लोकसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार करेंगे। रविवार को हुई टीडीआई रेजिडेंट्स की मीटिंग में यह फैसला लिया गया। समस्याओं से परेशान टीडीआई सिटी के 200 परिवारों ने सरकारी विभागों पर अनदेखी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

रेजिडेंट एसोसिएशन के वाइस प्रधान संजीव सोनी ने बताया कि टीडीआई सिटी में समस्याओं की भरमार है। न सड़क है, न सीवरेज की सही व्यवस्था। पीने के पानी तक के लिए लोगों को तरसना पड़ रहा है। सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। प्रमोटर्स ने बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन यहां के हालात स्लम एरिया जैसे हैं। पुडा के अधिकारियों को कई बार समस्याओं के बारे में लिखित शिकायत दी जा चुकी है। नेताओं से भी संपर्क किया गया, लेकिन कोई हल नहीं हुआ। समस्याओं से तंग आकर टीडीआई सिटी के सभी परिवारों ने मतदान का बहिष्कार का फैसला लिया है। मीटिंग में डीएस पठानिया, नीलम वर्मा, रणबीर सैनी व जसदीप सिंह सहित अन्य लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed