फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Power crisis at 39 West Society in Sector-122; facing 15-20 daily outages for the past ten days

Mohali News: सेक्टर-122 के 39 वेस्ट सोसाइटी में बिजली संकट, दस दिन से रोजाना लग रहे 15-20 कट

Sat, 29 Aug 2026 01:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Power crisis at 39 West Society in Sector-122; facing 15-20 daily outages for the past ten days
रोजाना चार से छह घंटे तक बिजली गुल रहने से बिजली के उपकरण हो रहे प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। सेक्टर-122 के 39 वेस्ट सोसाइटी के निवासी दस दिन से गंभीर बिजली संकट का सामना कर रहे हैं। यहां रोजाना चार से छह घंटे तक बिजली गुल रहती है। दिनभर में 15 से 20 बार बिजली आने-जाने से लोग परेशान हैं। उनके बिजली उपकरण भी प्रभावित हो रहे हैं।सोसाइटी के निवासियों में गर्मी के बीच बार-बार बिजली कटौती को लेकर रोष है। 39 वेस्ट आरडब्ल्यूए के सचिव हिरदेश मदान ने बताया कि इलाके में पीएसपीसीएल की वितरण लाइनें क्षमता से अधिक भार झेल रही हैं। थोड़ी हवा चलने या बारिश होने पर बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है और कई घंटों तक बहाल नहीं होती। शिकायत के बावजूद लोगों को लंबे समय तक समाधान का इंतजार करना पड़ता है। निवासियों के अनुसार, सोसायटी के विकसित होने के समय 39 वेस्ट के लिए एक अलग फीडर लाइन लगाई गई थी। पिछले कुछ वर्षों में आसपास बड़ी संख्या में अवैध कॉलोनियां और निर्माण विकसित हुए हैं। कई जगहों पर इसी फीडर से बिजली कनेक्शन जोड़ दिए गए। इससे मौजूदा लाइन पर लगातार लोड बढ़ता गया। निवासियों का कहना है कि 39 वेस्ट एक बड़ी पुडा हाउसिंग कॉलोनी है। इसके बिल्डर ने अलग बिजली व्यवस्था के लिए विभाग को राशि भी जमा करवाई थी।
अलग फीडर लाइन की मांग
रंजीत गोयल, नरेंद्र एस. अरोड़ा, गुरचरण एस. सिद्धू, केपी सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल अभिनंदन और शालू गुप्ता समेत अन्य निवासियों ने मांग की है। उन्होंने 39 वेस्ट के लिए नई फीडर लाइन बिछाकर सोसाइटी को अलग बिजली आपूर्ति देने की बात कही है। लोगों ने यह भी कहा है कि अवैध निर्माण और कनेक्शनों के कारण बढ़ रहे लोड की जांच होनी चाहिए। यह जांच बिजली संकट के स्थायी समाधान के लिए जरूरी है।
विज्ञापन

वितरण लाइनों पर अतिरिक्त भार
पीएसपीसीएल की वितरण लाइनें क्षमता से अधिक भार झेल रही हैं। यह समस्या मुख्य रूप से आसपास विकसित हुई अवैध कॉलोनियों के कारण बढ़ी है। इन अवैध निर्माणों को मौजूदा फीडर लाइन से जोड़ दिया गया है। इससे बिजली व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है, जिसके चलते बार-बार कटौती हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed