फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   खुद हटाओ अवैध कब्जे वरना लगेगा जुर्माना

खुद हटाओ अवैध कब्जे वरना लगेगा जुर्माना

Fri, 01 Feb 2019 01:18 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 01 Feb 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
खुद हटाओ अवैध कब्जे वरना लगेगा जुर्माना
शहर को अवैध कब्जों से मुक्त क रने के लिए नगर निगम ने बनाई रणनीति
विज्ञापन


खास बात
हाउस की मीटिंग में लाया जा रहा है प्रस्ताव

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। नगर निगम के अधीन आने वाले एरिया में अब लोगों द्वारा घरों के बाहर सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे हटाए जाएंगे। इसके लिए शुक्रवार को होने वाली नगर निगम की मीटिंग में एक अहम प्रस्ताव लाया जा रहा है। प्रस्ताव के तहत लोगों को कब्जे हटाने के लिए पंद्रह दिन का समय दिया जाएगा। अगर लोग समय पर कदम नहीं उठाते तो इसके बाद नगर निगम द्वारा कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत अथारिटी द्वारा इन्क्रोचमेंट को हटाया जाएगा। साथ ही लोगों के सामान को भी जब्त कर लिया जाएगा। वहीं, जुर्माना भी वसूला जाएगा।
जानकारी के मुताबिक नगर निगम द्वारा यह प्रक्रिया हाईकोर्ट के आदेश पर की जा रही है, जिसके पहले चरण में नगर निगम की तरफ से 27 अगस्त 2018 को एक पब्लिक नोटिस जारी किया गया था। इसके तहत लोगों को अपने घरों के सामने व साइड में किए गए कब्जों को हटा लें। वरना उनके द्वारा कार्रवाई की जाएगी। दूसरी तरफ नगर निगम ने पहले इस संबंधी इलाका निवासियों को नोटिस भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है, जिसका पूरे इलाके में विरोध हो रहा है। इस मामले विभिन्न रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों के सीनियर मेंबर एनएस कलसी ने कहा कि नगर निगम अपनी पालिसी को साफ करे। ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की मुश्किल न उठानी पड़े। उन्होंने कहा कि नगर निगम के बाहर ही अवैध कब्जे है। उस पर नगर निगम को अपनी स्थिति साफ करनी चाहिए।
विज्ञापन


सात करोड़ से सुधरेंगे पार्क
मीटिंग में शहर के विकास से जुड़े साढ़े सात करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी के लिए जा रहा है, जिसके तहत अलग-अलग पार्कों व ग्रीन बेल्टों का रखरखाब किया जाता है। उम्मीद है कि इससे इलाके का पूरी तरह से विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर बनेगा शौच मुक्त और गारबेज फ्री
नगर निगम की मीटिंग में मेयर कुलवंत की होने वाली मीटिंग में खुले में शौच मुक्त करने का एलान किया जाएगा। इसके साथ ही शहर को गारबेज फ्री सिटी घोषित किया जाएगा। इसके अलावा नगर निगम की सीमा में चल रहे पब्लिक टायलेटस कम्युनिटी पब्लिक टायलेट्स की देखभाल का काम अलाटमेंट की रकम 39834600 रुपये से बढ़ाकर 45256540 रुपये किया गया है।

यह पार्क आरडब्ल्यू को देने की तैयारी
सरकार की तरफ से निर्धारित किए गए रेटों अनुसार पार्कों की देखभाल का काम अलाट करने के तहत फेज-पांच के पार्क नंबर 34 का काम भाई घन्हैया जी वेलफेयर सोसाइटी, फेज-पांच के पार्क नंबर चालीस काम हरि मंदिर संकीर्तन सभा फेज-पांच, फेज-दस के पार्क नंबर 35 का काम कन्फेडरेशन आफ ग्रेटर मोहाली रेसिडेंट वेलफेयर को अलाट करने का प्रस्ताव लाया जा रहा है।

सॉलिड वेस्ट के लिए एक्शन प्लान
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट व सेनीटेशन के एक्शन प्लान को मंजूरी के लिए ला जा रहा है। एबीसी प्रोग्राम के तहत आवारा कुत्तों की नसबंदी के काम की समय अवधि बढ़ाई जाएगी। बिजली बिल अदा करने व मुलाजिमों संबंधी प्रस्ताव लाया जा रहा है।


मेयर को मिलेगी नई इनोवा कार
मीटिंग में मेयर को नई इनोवा कार लेने संबंधी प्रस्ताव लाया जा रहा है। यह इनोवा कार चौबीस लाख रुपये खरीदी जाएगी। हालांकि अंदर खाते इसका विरोध शुरू हो गया है। कांग्रेसी पार्षदों का कहना है कि इसकी कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed