फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   21.50 lakh cheated in the name of sending money abroad, case registered against Chandigarh youth

Mohali News: विदेश भेजने के नाम पर ठगे 21.50 लाख, चंडीगढ़ के युवक पर केस दर्ज

Mon, 01 Jan 2024 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
21.50 lakh cheated in the name of sending money abroad, case registered against Chandigarh youth
मोहाली। विदेश भेजने के नाम पर 21.50 लाख रुपये की ठगी के आरोप में फेज-8 थाना पुलिस ने चंडीगढ़ निवासी एक युवक पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में स्वराज नगर खरड़ के रहने वाले नरिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी समीर खन्ना, निवासी सेक्टर-47डी चंडीगढ़ अपने घर से ही इमिग्रेशन कंपनी चला रहा था। वह सोशल मीडिया पर विज्ञापन देकर लोगों को लुभावने सपने दिखाकर ठगता था। उसके खिलाफ पहले भी कई लोगों ने थाने में शिकायत दी हुई है।नरिंदर सिंह ने 8 मई को एसएसपी मोहाली को शिकायत दी थी कि वह एक विज्ञापन के माध्यम से समीर खन्ना के संपर्क में आया था। समीर ने घर में इमिग्रेशन का दफ्तर खोला हुआ था। उसने उसे भरोसा दिया था कि वह उसे विदेश में सैटल करवा देगा। उसने उससे 21.50 लाख रुपये और पासपोर्ट ले लिया था। लेकिन बाद में समीर खन्ना ने उसका पासपोर्ट वापस करके कहा कि उसका वीजा नहीं लगा। जब उसने उससे पैसे मांगे तो आरोपी ने पैसे देने से मना कर दिया। अब आरोपी समीर खन्ना उसे जान से मारने की धमकियां दे रहा है। इस मामले की जांच डीएसपी नार्कोटिक्स ने की। जांच में आरोपी पाए जाने पर समीर खन्ना के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed