{"_id":"5f2c68528ebc3e4ae354a58c","slug":"200-acres-of-paddy-spoiled-by-poisonous-gas-of-chemical-factory-mohali-news-pkl383885885","type":"story","status":"publish","title_hn":"केमिकल फैक्टरी की जहरीली गैस से 200 एकड़ धान खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केमिकल फैक्टरी की जहरीली गैस से 200 एकड़ धान खराब
विज्ञापन
डेराबस्सी। गांव कुडांवाला, बेहड़ा व गुलाबगढ़ में स्थित लगभग दो दर्जन किसानों की 200 एकड़ में खड़ी धान की फसल खराब हो गई है। किसानों ने आरोप लगाया कि उनकी फसल खेतों के नजदीक स्थित केमिकल फैक्टरी से छोड़ी गई जहरीली से खराब हुई है। इससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित किसानों ने रोष जताते हुए एसडीएम, पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड व पुलिस को लिखित शिकायत देकर उचित कार्रवाई की मांग करते हुए किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
पीड़ित किसान गुरचरन सिंह, कंवर खुशपाल सिंह, गुरचरन राम, बाबू राम, मोहन लाल, लखविंदर सिंह, रघबीर राम, सुरेश कुमार, नैब सिंह, हाकम सिंह, अमृतपाल सिंह समेत कई जिम्मीदारों ने बताया कि वह सभी गांव कुडांवाला के निवासी हैं तथा उनकी जमीनें कुडांवाला के अलावा गांव बेहड़ा, गुलाबगढ़ मौजा में पड़ती हैं। यहां केमिकल फैक्टरी की चिमनी से निकलते धुएं ने लोगों का सांस लेना मुश्किल किया हुआ है। कई लोग गंभीर बीमारियों की चपेट में आ चुके हैं व कइयों की मौत भी हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि 3 अगस्त की रात फैक्टरी से जहरीली गैस छोड़ी गई जिससे चार-पांच किलोमीटर के बीच पड़ती 200 किले जमीनों में लगी धान की फसल खराब हो गई।
इसके बाद इस फैक्टरी के मैनेजर व अन्यों ने मौके का दौरा भी किया था। लोगों ने बताया कि इससे पहले भी इस फैक्टरी की जहरीली गैस से किसानों की फसलें खराब हो चुकी हैं। पीड़ित किसानों ने दूषित धूआं व जहरीली गैस छोड़ने वाली इस फैक्टरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
उक्त फैक्टरी के सीईओ एससी शर्मा ने कहा कि उनके पास भी ऐसी जानकारी पहुंची है कि उनके प्लांट से जहरीली गैस निकलने से किसानों की फसलें खराब हुई हैं। वह अपने स्तर पर जांच कर रहे हैं जिसके बाद ही वह कुछ कह सकते हैं। उनकी फैक्टरी के अलावा आसपास और भी कई प्लांट लगे हुए हैं।
एसडीएम कुलदीप बावा ने कहा कि संबधित अधिकारियों को मौका देखकर जांच करने के बाद रिपोर्ट देने की हिदायत कर दी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।