{"_id":"678968f58d6ec574f6050d66","slug":"20-year-old-youth-dies-after-falling-while-erecting-shed-in-factory-mohali-news-c-16-1-pkl1006-610762-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: फैक्टरी में शेड डालते समय गिरने से 20 वर्षीय युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: फैक्टरी में शेड डालते समय गिरने से 20 वर्षीय युवक की मौत
Fri, 17 Jan 2025 01:45 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Fri, 17 Jan 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
परिजनों ने मालिक और ठेकेदार पर लापरवाही का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
डेराबस्सी। गांव बेहड़ा को जाने वाली सड़क पर निर्माणाधीन पंजाब पाइप फैक्टरी के लिए शेड बनाते समय 20 वर्षीय युवक की गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सहारनपुर निवासी सोहेल पुत्र इसरार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रमुख मनदीप सिंह ने बताया कि मृतक के चाचा साजिद ने दर्ज शिकायत में आरोप लगाया है कि ठेकेदार उसके भतीजे को काम के लिए लेकर आया था। वीरवार को सुबह ठेकेदार व फैक्टरी मालिकों ने उसके भतीजे को शेड की चादरें टांगने के लिए बिना सुरक्षा ऊंचे शेड पर काम पर लगा दिया। भारी-भरकम चादरों को इतनी ऊंचाई तक खींचते समय भतीजा सोहेल नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया। परिवार ने आरोप लगाया कि ठेकेदार और फैक्टरी मालिक ने भतीजे को बिना सुरक्षा सावधानियों के काम करने के लिए मजबूर किया, इस कारण उसकी मौत हो गई। थाना अध्यक्ष ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।